Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, बोले- प्रशिक्षण में सभी शंकाओं को दूर कर पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत शुद्धता से करें

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया की दी गई विस्तृत जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, बोले- प्रशिक्षण में सभी शंकाओं को दूर कर पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत शुद्धता से करें

जमशेदपुर- माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नव प्रतिनियुक्त बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ. पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री राजीव रंजन द्वारा प्रशिणार्थियों को संबोधित किया गया। उन्होने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ संपादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बी.एल.ओ. निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा घर-घर सत्यापन, मतदाताओं के सही विवरण संधारण एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में उनकी भूमिका अत्यंत अहम है। उन्होंने सभी बी.एल.ओ. एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी.एल.ओ. एवं बी.एल.ओ.-पर्यवेक्षकों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के निष्पादन, ECINET/BLO App के उपयोग, Book a Call एवं 1950 हेल्पलाइन, SIR-2003 के साथ वर्तमान पंजीकृत मतदाताओं की मैपिंग, नोशनल मकान संख्या निर्धारण, मतदान केन्द्रों के नजरी नक्शा, Key MAP एवं Coordinate Points तैयार करने, ASDD सूची निर्माण तथा अर्हता तिथियों एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती प्रियंका सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर एवं तीन मास्टर ट्रेनरों द्वारा पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित एवं प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!