Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों द्वारा उत्पादित आम के विपणन को लेकर खरीददार–विक्रेता मीट (Buyers-Seller Meet) का आयोजन, उपायुक्त ने आम पौधों की जियो टैगिंग एक सप्ताह में पूर्ण कर विपणन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में खरीदार–विक्रेता (Buyers-Seller Meet) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना अंतर्गत विकसित आम बागवानी से प्राप्त आम के विक्रय एवं विपणन को लेकर क्रेता पक्ष के साथ समन्वय स्थापित करना था। बैठक में आम के उत्पादन, गुणवत्ता, बाजार उपलब्धता एवं किसानों से सीधे खरीद की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आम बागानों से फल उत्पादन हो रहा है, उन सभी पौधों की जियो टैगिंग एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए ताकि विपणन की प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सके

बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों द्वारा उत्पादित आम के विपणन को लेकर खरीददार–विक्रेता मीट (Buyers-Seller Meet) का आयोजन, उपायुक्त ने आम पौधों की जियो टैगिंग एक सप्ताह में पूर्ण कर विपणन प्रक्रिया में तेजी लाने के दिए निर्देश

जमशेदपुर- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में खरीदार–विक्रेता (Buyers-Seller Meet) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजना अंतर्गत विकसित आम बागवानी से प्राप्त आम के विक्रय एवं विपणन को लेकर क्रेता पक्ष के साथ समन्वय स्थापित करना था। बैठक में आम के उत्पादन, गुणवत्ता, बाजार उपलब्धता एवं किसानों से सीधे खरीद की प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आम बागानों से फल उत्पादन हो रहा है, उन सभी पौधों की जियो टैगिंग एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए ताकि विपणन की प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सके।

बैठक में बाजार समिति जमशेदपुर के सचिव एवं ऑल सीजन फ्रेश फार्म निर्यातक, जमशेदपुर द्वारा बताया गया कि बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक बीरा टुडू, पंचायत रावतरा, प्रखंड धालभूमगढ़ से 1600 किलोग्राम आम की खरीद की जा रही है। इसी प्रकार होपो मंडी एवं अन्य दो लाभुकों से लगभग 5000 किलोग्राम आम की खरीद की प्रक्रिया प्रगति पर है। सभी लाभुकों को भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित किया गया।

उपायुक्त ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना का उद्देश्य ग्रामीण किसानों की आय में वृद्धि करना तथा उन्हें सीधे बाजार से जोड़ना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।

बैठक में निदेशक एनईपी, ऑल सीजन फार्म फ्रेश, ईको लाइफ इंडिया, रांची, टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर, टैगोर सोसाइटी पटमदा, जिला उद्यान पदाधिकारी, बाजार समिति के सचिव, डीपीएम जेएसएलपीएस, बीपीएम जेएसएलपीएस, एफपीओ, बीपीओ मनरेगा, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीए और अन्य संबंधित उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!