Uncategorized

शबरी बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

FTS YUVA द्वारा शबरी बस्ती में बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेायल मूनका द्वारा तीन बार ॐ के उच्चारण से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने भक्तिभाव से लड्डू गोपाल की झूलन पूजा की। इस अवसर पर शबरी बस्ती के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया तथा कृष्ण भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूनम अग्रवाल ऑनलाइन माध्यम से बच्चों से जुड़ीं और मधुर भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया

शबरी बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

जमशेदपुर- FTS YUVA द्वारा शबरी बस्ती में बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेायल मूनका द्वारा तीन बार ॐ के उच्चारण से हुई, जिसके पश्चात बच्चों ने भक्तिभाव से लड्डू गोपाल की झूलन पूजा की।

इस अवसर पर शबरी बस्ती के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया तथा कृष्ण भजनों पर उत्साहपूर्वक नृत्य कर वातावरण को भक्तिमय एवं आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूनम अग्रवाल ऑनलाइन माध्यम से बच्चों से जुड़ीं और मधुर भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।

पेायल मूनका ने भी पूरे उत्साह के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उनके साथ इस आनंदमयी आयोजन में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच नारियल के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

यह आयोजन बच्चों में भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं आपसी प्रेम और एकजुटता की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सुंदर पहल रहा।

FTS YUVA परिवार की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर सभी के लिए यादगार रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!