Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों- अनिल मोदी

जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जुगसलाई ओवरब्रिज की बदहाल स्थिति में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक चले जनआंदोलन के बाद जुगसलाई की जनता को ओवरब्रिज की सौगात मिली थी। यह ओवरब्रिज जुगसलाई का मुख्य प्रवेश द्वार है, जिसका उपयोग प्रतिदिन हजारों स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी करते हैं

जुगसलाई ओवरब्रिज की खराब लाइटें ठीक हों- अनिल मोदी

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से जुगसलाई ओवरब्रिज की बदहाल स्थिति में शीघ्र सुधार कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक चले जनआंदोलन के बाद जुगसलाई की जनता को ओवरब्रिज की सौगात मिली थी। यह ओवरब्रिज जुगसलाई का मुख्य प्रवेश द्वार है, जिसका उपयोग प्रतिदिन हजारों स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी करते हैं।

अनिल मोदी ने कहा कि ओवरब्रिज के निर्माण के समय इसे आकर्षक एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से ब्रिज के सभी पिलरों पर रंग-बिरंगी एलईडी लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों के कारण रात्रि में पूरा ओवरब्रिज जगमगाता था और इसकी सुंदरता देखते ही बनती थी। किंतु वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत लाइटें खराब हो चुकी हैं, जिससे ओवरब्रिज का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूबा रहता है।
उन्होंने बताया कि बिष्टुपुर की ओर से ओवरब्रिज पर प्रवेश करने पर कुछ लाइटें जलती हुई दिखाई देती हैं, लेकिन जैसे ही बीच के हिस्से में पहुंचते हैं, अधिकांश लाइटें बंद मिलती हैं। इससे न केवल ओवरब्रिज की सुंदरता प्रभावित हुई है, बल्कि रात के समय आने-जाने वाले लोगों के लिए दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
अनिल मोदी ने कार्यपालक पदाधिकारी से मांग की कि ओवरब्रिज की सभी खराब लाइटों की अविलंब मरम्मत कराई जाए ताकि जुगसलाई का मुख्य प्रवेश द्वार पुनः प्रकाशमान एवं सुरक्षित बन सके। उन्होंने कहा कि यदि वर्तमान रखरखाव एजेंसी अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर रही है, तो उसे कड़ी चेतावनी दी जाए अथवा आवश्यक होने पर नई एजेंसी को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आम नागरिकों की सुरक्षा का विषय है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने ओवरब्रिज पर बढ़ती गंदगी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कभी अपनी सुंदरता के लिए पहचाना जाने वाला यह ओवरब्रिज रखरखाव के अभाव में गंदा दिखाई देने लगा है। उन्होंने मांग की कि जिस एजेंसी को प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, उसे नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी दी जाए अथवा इसके लिए अलग से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जुगसलाई का यह प्रमुख प्रवेश द्वार स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!