Uncategorized

विजय गार्डन-बारिडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, विजय गार्डन-बारिडीह शाखा द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा एवं श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचे। लगभग 15 बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया

विजय गार्डन-बारिडीह में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

जमशेदपुर – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, विजय गार्डन-बारिडीह शाखा द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा एवं श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजकर पहुंचे। लगभग 15 बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।
इस अवसर पर जन्माष्टमी के आध्यात्मिक महत्व को बताते हुए कहा गया कि श्रीकृष्ण का जीवन पवित्रता, प्रेम, शांति, सत्यता और दिव्य गुणों का प्रतीक है। आज के बच्चों में इन मूल्यों एवं संस्कारों को विकसित करना ही ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य है।
नन्हे कलाकारों की प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में भक्ति, उमंग और आनंद का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!