Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आधे दर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए पोटका विधायक संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शंकरदा में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर आधे दर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए पोटका विधायक संजीव सरदार

विधायक संजीव सरदार ने स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि, शंकरदा में रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

पोटका- झारखंड आंदोलन के महानायक एवं पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वही जमशेदपुर झामुमो संपर्क कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार ने दिशोम गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी उपस्थित रहे।

झारखंड आंदोलन में गुरुजी के योगदान को किया याद

सोनारी में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा की उनका संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा झारखंड के हक और अधिकार के लिए दिशोम गुरु का आजीवन संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती एवं घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन भी उपस्थित रहे।

शंकरदा के रक्तदान शिविर में 136 यूनिट रक्त एकत्र, विधायक ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा पंचायत में चांद-भैरव हूल गांवता के आयोजकत्व में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे 136 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान मानवता और समाजसेवा का महान कार्य है। ऐसे आयोजन समाज के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, दुख्खू मार्डी, प्रसेनजीत दास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!