Uncategorized

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आहवान – सतीश पाल मुंजनी

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई। संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम को जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के डबल इंजन सरकार के देखरेख में भीषण रूप से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और लुट को सुनियोजित रूप से अंजाम दिया गया। इस लुट में बहुत बड़े-बड़े किरदार लिप्त है। इस पुरे घटना में भगवान श्रीराम के भक्तों के आस्था विश्वास और भावना के साथ धोखा किया गया है

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष महाधरना-प्रदर्शन में पहुंचने का आहवान – सतीश पाल मुंजनी

जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित की गई।
संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम को जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पाल मुंजनी ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के डबल इंजन सरकार के देखरेख में भीषण रूप से अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और लुट को सुनियोजित रूप से अंजाम दिया गया। इस लुट में बहुत बड़े-बड़े किरदार लिप्त है। इस पुरे घटना में भगवान श्रीराम के भक्तों के आस्था विश्वास और भावना के साथ धोखा किया गया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग कांग्रेस पार्टी आंदोलन के माध्यम से कर रही है।
दुसरा प्रमुख मुद्दा झारखण्ड राज्य के मान प्रतिष्ठा, सम्मान और अधिकार से जुड़ा है। जो केंद्र सरकार के द्वारा धोखा से एम एम डी आर संशोधन विधेयक 9डी लाकर खान खनिज से झारखण्ड राज्य को मिलने वाले राजस्व को ही विधेयक के माध्यम से विलोपित कर दी गई है।
कांग्रेस पार्टी दोनों गंभीर मुद्दे को लेकर राँची में लोकभवन (राजभवन) के समक्ष महाधरना-प्रदर्शन कार्यक्रम दिनांक 7 सितंबर को राज्य स्तरीय आंदोलन हो रहा है। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने चढ़ावा लुट एवं MMDR मुद्दे को लेकर महाधरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला से भारी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण, प्रखण्ड पदाधिकारीगण, मण्डल पदाधिकारीगण, मंच मोर्चा के पदाधिकारीगण, पंचायत अध्यक्षगण एवं सक्रिय कार्यकर्तागण को राँची चलने का आहवान करते है। यह आंदोलन मान-सम्मान और झारखंड राज्य के अस्तित्व की लड़ाई है।
अतिथि एवं प्रेस प्रतिनिधि का स्वागत कार्यकारीअध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया और राॅची चलने का आहवान किया। जिसे सभी कांग्रेसजन मिल कर सफल करेंगे।
संवाददाता सम्मेलन कार्यक्रम में एल बी सिंह, संजय सिंह आजाद, राजा सिंह राजपूत, के के शुक्ल, नवनीत मिश्र, ज्योति मिश्र, आशुतोष सिंह, अंसार खान, मकसूद आलम फिरोज खान, कौशल प्रधान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!