Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरी चिंता व्यक्त की है

उन्होंने कहा कि अब तक चार मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है, जबकि अनेक मरीज अभी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री आज सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि अब तक चार मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है, जबकि अनेक मरीज अभी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री आज सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाराधीन मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन के साथ विस्तृत चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने, जांच एवं उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा बचाव एवं जनजागरूकता अभियान को युद्धस्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया।


श्री मुंडा ने राज्य सरकार से भी आग्रह किया कि इस गंभीर स्थिति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों, पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाओं तथा स्वास्थ्यकर्मियों की तत्काल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए ताकि बीमारी पर शीघ्र प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और लोगों को समय पर उपचार मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएं सभी शोकाकुल एवं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!