Uncategorized

अंतिम सोमवार को हर हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा शहर प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी 14 सदस्यीय टीम के साथ बहाएंगे शिव महिमा की रसधार

पूरे कालीमाटी रोड में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा भव्य बर्फानी बाबा का स्वरूप होगा आकर्षण का केंद्र सभी श्रद्धालुओं के बीच होगा निशुल्क चाय -पानी और भोग का वितरण संध्या 6 बजे से स्थानीय भजन गायक कृष्ण मूर्ति एवं टीम करेगी भजन संध्या की शुरुआत पाँच विशिष्ट व्यक्तियों को इस बार भी प्रदान किया जाएगा संघ रत्न सम्मान विश्व कल्याण के लिए इस बार भी साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी 26वीं भजन संध्या - हज़ारों श्रद्धालु होंगे शामिल

अंतिम सोमवार को हर हर महादेव के जयघोष से गूंजेगा शहर

प्रख्यात भजन गायक मनोज तिवारी 14 सदस्यीय टीम के साथ बहाएंगे शिव महिमा की रसधार

पूरे कालीमाटी रोड में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा

भव्य बर्फानी बाबा का स्वरूप होगा आकर्षण का केंद्र

सभी श्रद्धालुओं के बीच होगा निशुल्क चाय -पानी और भोग का वितरण

संध्या 6 बजे से स्थानीय भजन गायक कृष्ण मूर्ति एवं टीम करेगी भजन संध्या की शुरुआत

पाँच विशिष्ट व्यक्तियों को इस बार भी प्रदान किया जाएगा संघ रत्न सम्मान

विश्व कल्याण के लिए इस बार भी साकची गुरुद्वारा मैदान में सजेगी 26वीं भजन संध्या – हज़ारों श्रद्धालु होंगे शामिल

जमशेदपुर- बहुप्रतीक्षित हर हर महादेव संघ भजन संध्या का पावन अवसर एक बार फिर आ गया है। चलो कांवरिया बाबा धाम की तरह “आओ भक्तों कालीमाटी में बिताएं बाबा नाम की शाम” के भावपूर्ण अनुरोध के साथ सावन महीने के अंतिम सोमवार की तैयारी जोरशोर से शुरू हो गई है। विदित हो परंपरागत ढंग से हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा अंतिम सोमवार को भव्य भजन संध्या आयोजित किया जाता है जो इस साल 24 अगस्त 2026 को है। संध्या 6:30 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में पुनः प्रसिद्ध भजन गायक मनोज तिवारी का आगमन हो रहा है। उनके साथ उनकी 14सदस्यीय गायन और वाद्य मंडली रहेगी। पूरा कार्यक्रम पूर्व की भांति ही भव्य ढंग से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पूरे साकची गुरुद्वारा मैदान में पक्का पंडाल बनाया जा रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के लिए बैठने के लिए कुर्सियां रहेंगी. भव्य और वृहद स्टेज के साथ प्रवेश द्वार पर बाबा बर्फानी की आकृति लिए विशालकाय बर्फ शिवलिंग का आसन होगा जहां सर्वप्रथम पूजन के उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत होगी और कार्यक्रम का समापन विधिवत आरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद, पेय जल भी उपलब्ध होगा।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=g1Bj0i6JoI835CyA

उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश निःशुल्क होता है। इसके लिए श्रद्धालुओं को संघ द्वारा पास वितरित किया जाता है और उसी पास के आधार पर प्रवेश नियंत्रित किया जाता है श्रद्धालुओं से अपील है कि वे समय पर संध्या 6:30 बजे के पहले ही अपना स्थान ग्रहण कर ले। दर्शक दीर्घा में अगली कुछ पंक्तियां आरक्षित रहती हैं । श्रद्धालुओं से निवेदन है कि कार्यक्रम में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना पूर्ववत सहयोग प्रदान करें और पूरे आयोजन का उमंग और उल्लास के साथ आनंद लें तथा भोले बाबा की कृपा प्राप्त करें।
हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः भगवान भोलेनाथ को समर्पित रहता है

व्यवस्था एवं सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में भव्य विद्युत सज्जा के साथ यातायात संचालन, अग्निशमन एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी । श्रद्धालुओं की सहायता एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघ के स्वयंसेवकों की विशेष टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रहेगी। एहतियाती एवं सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होता है।

पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को मिलेगा ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड

हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित करने की परंपरा पिछले एक दशक से चली आ रही है। इस वर्ष पांच विशिष्ट व्यक्तित्वों को ‘संघ रत्न सेवा अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा जिनके नाम एवं परिचय इस प्रकार हैं –
चिकित्सा सेवा: टाटा मोटर्स अस्पताल के पूर्व महाप्रबंधक एवं प्रतिष्ठित सर्जन डॉ. संजय कुमार
प्रख्यात महिला प्रसूति रोग चिकित्सक डॉ अंजू बाजोरिया
समाज सेवा: असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लंबे समय से सेवा कार्य में समर्पित श्री अशोक घोष
साहित्य एवं देशभक्ति: शौर्य एवं देशभक्ति गीतों के माध्यम से दशकों से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले सरदार बलविंदर सिंह
खेल: खेल के क्षेत्र में अपना जीवन शहर को समर्पित करने वाले हसन इमाम मालिक चिकू

*सेवा की परंपरा को सम्मान*

पूर्व के वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र ,समाज सेवा, उद्यमिता, लोक गीत गायन, शिक्षा ,विकास, पत्रकारिता, रक्तदान ,खेलकूद ,बाल विवाह विरोध, वन एवं पर्यावरण रक्षा,पत्रकारिता, नारी शक्ति , डायन उन्मूलन आदि के क्षेत्रों में योगदान के लिए पद्मश्री जमुना टुडू, पद्मश्री चामी मुर्मू,पद्मश्री छूटनी महतो, स्व प्रेमचंद,डॉक्टर सिद्धू, डॉक्टर बी पी सिंह,चंदेश्वर खान, स्व विधायक दीनानाथ पांडे ,समाजसेवी शेखर डे, डॉ जकारिया, डॉ एस एस रजी, पर्वतारोही पद्मश्री प्रेमलता अग्रवाल, डॉ स्वर्ण सिंह ,डॉ एम मिश्रा, गुरुद्वारा साहिब पटना के सरदार इंदरजीत सिंह , कैंसर से लड़ाई में सहयोगी एम टी एम एच के डॉ तमोजीत, डॉ मानस कविराज , डॉ अली, गोबिंद दोदराजका, होम्योपैथ डॉक्टर चंद्रशेखर झा , गौ सेवा क्षेत्र में आर के अग्रवाल , शिक्षा क्षेत्र में हरि बल्लभ सिंह आरसी, स्व संपादक राधेश्याम अग्रवाल , प्रेस छायाकार रंगाधर नंदा, झारखंड गुरुद्वारा सरदार शैलेन्द्र सिंह, ए के श्रीवास्तव, डॉ बी पी सिंह,प्रसिद्ध समाजसेवी बेली बोधनवाला, साइक्लिंग हरभजन सिंह,गायक लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास ,त्रिलोचन सिंह तराना,अरुणा मिश्रा ,झानु हांसदा मनोरंजन दास. निमाई पंडा, पी एन गोप, डॉ कैलाश दुबे, स्व डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ एम मिश्रा डॉ चट्टोंराज, ,डॉ डी पी समादर, डॉ लखन हांसदा, डॉ राम कुमार, टी एम एच सी सी यू डॉ आसिफ, डॉ ए के मिश्रा, डॉ अमिताभ बन्दोंपाध्याय डॉ जकारिया, स्व रतन जोशी, पूर्व सांसद एवं संघ संरक्षक पशुपतिनाथ सिंह, के पी एस चेयरमैन श्रीकांत नायर, क्रिकेटर सौरव तिवारी, संपादक जय प्रकाश राय,आदि को संघ रत्न और संघ सेवा अवार्ड दिया गया है। गुड़ाबांधा की एक बालिका तुली हांसदा जो पढ़ाई करना चाहती थी लेकिन उसके परिवार वाले उसका विवाह करा रहे थे उसे भी मंच से सम्मान देकर समाज का ध्यान खींचा गया।इनके अलावे कई संस्थाओं को भी पुरस्कृत किया गया है.

हर हर महादेव सेवा संघ अपने सेवा एवं संस्कृतिक संरक्षण के कार्यों के लिए विश्व कल्याण ,सामाजिक सौहार्द्र और मानवता के कार्यो और उद्देश्यों को लेकर प्रतिबद्ध है.

अबतक दे चुके है प्रस्तुति

हर हर महादेव सेवा संघ के मंच से देश के अनेकों प्रख्यात कलाकारों ने भजन प्रस्तुति दी है जिनमें कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मनोज तिवारी मृदुल,लखबीर सिंह लक्खा, देवी,अनूप जलोटा, पवन सिंह, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, कन्हैया मित्तल,कैलाश खेर , आदि शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!