TAS-1 के तहत 44 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच, सभी निगेटिव
फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) के तहत विद्यालयों में माइक्रोफाइलेरिया की जांच की जा रही है। अभियान के तहत सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो में अध्ययनरत बच्चों की Q-FAT किट के माध्यम से जांच की जा रही है। इसी क्रम में गुरुनानक मिडिल स्कूल में 38 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच की गई। जांच में सभी 38 बच्चे निगेटिव पाए गए। वहीं, सीतारामडेरा स्थित आदिवासी +2 हाई स्कूल में 6 बच्चों की जांच की गई, जिसमें सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही

TAS-1 के तहत 44 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच, सभी निगेटिव

जमशेदपुर- फाइलेरिया उन्मूलन के उद्देश्य से भारत सरकार एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे (TAS-1) के तहत विद्यालयों में माइक्रोफाइलेरिया की जांच की जा रही है। अभियान के तहत सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी विद्यालयों में कक्षा एक एवं दो में अध्ययनरत बच्चों की Q-FAT किट के माध्यम से जांच की जा रही है।

इसी क्रम में गुरुनानक मिडिल स्कूल में 38 बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच की गई। जांच में सभी 38 बच्चे निगेटिव पाए गए। वहीं, सीतारामडेरा स्थित आदिवासी +2 हाई स्कूल में 6 बच्चों की जांच की गई, जिसमें सभी बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही। इस प्रकार दोनों विद्यालयों में कुल 44 बच्चों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
जांच अभियान को विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना और जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाना है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से MPW संतोष , शुभम दास, स्मित प्रसून एवं LT सनात महतो तथा पिरामल संस्था से शशि भूषण प्रसाद एवं प्रोग्राम ऑफिसर आर. अंजलि उपस्थित रहीं।




