Uncategorized

टेल्को थाना परिसर में पुलिस पब्लिक समन्वय संवाद कार्यक्रम टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

इस अवसर पर जमशेदपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिन्हा भी उपस्थित थे।. इस संवाद कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस संवाद कार्यक्रम में टेल्को थाना शांति समिति के ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पी के दास डीडी त्रिपाठी, अनिल प्रकाश इम्तियाज अहमद , संजीव रंजन, ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, जीतू सिंह, ए.के. मैथी, शाहिद परवेज, संजय तिवारी, एस. के.खिमानी, गुड्डू हैदर , मोहम्मद नौशाद, निसार अहमद, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, हरिकेश ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

जमशेदपुर- आज टेल्को थाना परिसर में पुलिस पब्लिक समन्वय संवाद कार्यक्रम टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर जमशेदपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिन्हा भी उपस्थित थे।. इस संवाद कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस संवाद कार्यक्रम में टेल्को थाना शांति समिति के ओमप्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रियाजुद्दीन खान, पी के दास डीडी त्रिपाठी, अनिल प्रकाश इम्तियाज अहमद , संजीव रंजन, ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, जीतू सिंह, ए.के. मैथी, शाहिद परवेज, संजय तिवारी, एस. के.खिमानी, गुड्डू हैदर , मोहम्मद नौशाद, निसार अहमद, पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, हरिकेश ठाकुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसमें स्थानीय समस्याओं के साथ-साथ अपराध नियंत्रण, नशा उन्मूलन, सामाजिक सद्भाव और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया।
नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव सिंह ने कहा अपराध नियंत्रण एवं शांति सदभावना बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है परंतु स्थानीय जनता एवं शांति समिति के सदस्यों की सार्थक भूमिका अपेक्षित है। जनता को आगे बढ़कर सहयोग करने की जरूरत है। पुलिस और पब्लिक में बेहतर तालमेल समन्वय और संवाद बनाकर हम अपराध मुक्त और शांतिप्रिय शहर बनाने में अवश्य सफल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि हम थाना परिसर के अलावा भी बीच-बीच में विभिन्न क्षेत्रों और मोहल्ले में संवाद कार्यक्रम रखेंगे जहां हम स्थानीय समस्याओं और जनता की कठिनाइयों को समझेंगे और यथासंभव उसे दूर करेंगे और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखेंगे। शरारती तत्वों पर पूरी तरह से अंकुश लगाएंगे। अनावश्यक अड्डा बाजी और नशाखोरी पर सख्त कदम उठाएंगे और पूरी तरह कानून का शासन स्थापित करेंगे।
स्थानीय नागरिकों ने एवं थाना शांति समिति के सदस्यों ने भी अपराध मुक्त शहर बनाने में पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया और इस दिशा में बहुत से सकारात्मक सुझाव भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!