Uncategorized

टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौता होने‌ के उपलक्ष्य में सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वाधान में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने की तथा संचालन समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सर्वोदय समिति के सदस्यों ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा यूनियन के पदाधिकारीयों एवं कमेटी मेंबरों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं अच्छा बोनस दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया

जमशेदपुर- आज टाटा मोटर्स में बेहतर बोनस समझौता होने‌ के उपलक्ष्य में सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वाधान में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने की तथा संचालन समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर सर्वोदय समिति के सदस्यों ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद तथा यूनियन के पदाधिकारीयों एवं कमेटी मेंबरों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं अच्छा बोनस दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया।
सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि इस कठिन परिस्थिति में भी टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने आर के सिंह के नेतृत्व में बहुत ही बेहतर बोनस समझौता कराया और प्रति कर्मचारी की लगभग १२ हजार‌ ५०० रुपए की बढ़ोत्तरी स्वागत योग्य है। यह यूनियन के टीम वर्क और यूनियन- प्रबंधन के बीच मधुर संबंध का परिणाम है। अच्छे बोनस के लिए यूनियन और प्रबंधन दोनों बधाई के पात्र हैं।
सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अच्छे बोनस के साथ-साथ प्रत्येक कर्मचारी को 1150 रुपए की उपहार राशि देना एवं रोजगार सृजन की पॉलिसी बनाना भी महत्वपूर्ण निर्णय है। सर्वोदय समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह ने कहा संप्रति में इस बोनस समझौते से कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर सर्वोदय समिति के उपाध्यक्ष अरुण सिंह, कोऑर्डिनेटर अमरनाथ चौबे, शक्ति सिंह, विनोद गिरी फिरोज खान, अजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार डेवलपमेंट फाऊंडेशन के झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष गुलजार सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन अरुण सिंह ने किया। उक्त जानकारी ्रियाजुद्दीन खान अध्यक्ष सर्वोदय समिति जमशेदपुर और मनोज सिंह महासचिव सर्वोदय समिति जमशेदपुर ने संयुक्त रूप से दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!