Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टेल्को जमशेदपुर स्थित मिल्लत हाल में दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी में सेलिब्रेशन ऑफ़ एक्सीलेंस कार्यक्रम संपन्न हुआ

जिसमें जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तथा उनकी मेरिट के आधार पर उनको पुरस्कृत किया गया। कुल 34 छात्र-छात्राओं को उनके मेधा के आधार पर चयनित कर उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टेल्को मस्जिद के इमाम कारी इमरान रजा की कुराने पाक की तिलावत के साथ शुरू हुआ

जमशेदपुर- आज टेल्को जमशेदपुर स्थित मिल्लत हाल में दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी में सेलिब्रेशन ऑफ़ एक्सीलेंस कार्यक्रम संपन्न हुआ
जिसमें जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई के माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण मेधावी छात्रों को दि जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तथा उनकी मेरिट के आधार पर उनको पुरस्कृत किया गया। कुल 34 छात्र-छात्राओं को उनके मेधा के आधार पर चयनित कर उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टेल्को मस्जिद के इमाम कारी इमरान रजा की कुराने पाक की तिलावत के साथ शुरू हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में करीम सिटी कॉलेज के पी .जी. अंग्रेजी के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर याहीया इब्राहिम, टाटा स्टील के एच आर एम के प्रमुख राशिद जाफरी एवं करीमिया स्कूल के सचिव मो०असदुल्लाह भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक स्थानीय समाजसेवी जहीर अहमद सिद्दीकी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम जिला (झारखंड सरकार) के 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने की एवं कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी मंजर काजमी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य शाहिद अफरोज, शाहजहां दारा, अख्तर अली, मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी, खलील अंसारी, आबिद हुसैन, दानिश सिद्दीकी, आसिफ इकबाल, इरशाद अहमद, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद तारिक की महत्वपूर्ण भूमिका थी।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि मानगो नगर निगम के आयुक्त एजाज अनवर ने कहा कि छात्रों को सफलता पाने के लिए एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा और इस पर कंसंट्रेट होना होगा।
विशिष्ट अतिथि डॉक्टर याहिया इब्राहिम ने कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है। आज पढ़ाई सिर्फ सर्टिफिकेट लेने के लिए नहीं करनी होगी बल्कि प्रतियोगिता में अव्वल होने की लिए‌ करनी पड़ेगी तब आप जीवन में सफल हो पाएंगे।
सम्मानित अतिथि राशिद जाफरी ने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए आपको इन्नोवेटिव होना होगा और दूसरों से कुछ अलग और कुछ नया करके दिखाना होगा। विशेष अतिथि मोहम्मद असदुल्लाह ने कहा कि सफलता के लिए अनुशासन और नियमित पढ़ाई की जरूरत है।
इस अवसर पर जिनकी याद में कार्यक्रम रखा गया मरहूम हाजी जमील हैदर साहब के दोनों सुपुत्र अजहर जमील एवं एजाज जमील की भी सहभागिता थी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से, कार्यक्रम के संयोजक जहीर अहमद सिद्दीकी,शाहिद अफरोज , मोहम्मद समीउल्लाह अंसारी, सैयद आबिद हुसैन,मोहम्मद खलील अंसारी, अख्तर अली, आसिफ इकबाल, मोहम्मद शाहजहां दारा, मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद मंजर, दानिश सिद्दीकी,निहाल उद्दीन खान, ,उत्तरी घोड़ा बांधा के मुखिया छोटा टुडू, मोहम्मद अलीम अख्तर, मास्टर मोहम्मद जमील, , शाहिद परवेज , डॉक्टर इश्तियाक कादरी, ने मुख्तार खान, अली अख्तर, मोहम्मद अशरफ, आबिद हुसैन खुर्शीद अनवर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!