पटमदा प्रखण्ड में लावा मण्डल एवं कमलपुर मंडल कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय- किशनलाल महतो
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन सिंह एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के आहवान पर पटमदा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत लावा मंडल एवं कमलपुर मंडल की संयुक्त बैठक पटमदा में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रखंड प्रभारी एवं जिला महामंत्री किशन लाल महतो तथा संयोजक वरिष्ठ नेता खगेन चंद्र महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशु लाल महतो ने की

पटमदा प्रखण्ड में लावा मण्डल एवं कमलपुर मंडल कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक, पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने का निर्णय- किशनलाल महतो

पटमदा- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चंदन सिंह एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह के आहवान पर पटमदा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत लावा मंडल एवं कमलपुर मंडल की संयुक्त बैठक पटमदा में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व प्रखंड प्रभारी एवं जिला महामंत्री किशन लाल महतो तथा संयोजक वरिष्ठ नेता खगेन चंद्र महतो ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशु लाल महतो ने की।
प्रखण्ड प्रभारी किशनलाल महतो ने कहा कि बैठक में संगठन को ग्राम स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका प्रदान करने तथा पंचायत स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी के संयोजक एवं प्रदेश सचिव चंदन सिंह के निर्देशन में सभी पंचायतों में पंचायत स्तर पर कांग्रेस समर्थित कर्मठ एवं योग्य कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उन्हें मुखिया पद हेतू नेतृत्व प्रदान करने पर भी मंथन किया गया। बैठक में विशेष रूप से मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य जैसे पदों के लिए उपयुक्त, जनसेवा के प्रति समर्पित एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर उन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पटमदा प्रखंड क्षेत्र की सभी 15 पंचायतों के पंचायत अध्यक्षों की उपस्थिति रही। प्रखण्ड संयोजक खगेनचन्द्र महतो ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायतवार संयुक्त अभियान चलाकर आगामी ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस समर्थित योग्य एवं जनप्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। ऐसे लोगों को नेतृत्व के लिए चिह्नित किया जाएगा, जो जनता की समस्याओं को समझते हों, निरंतर जनसेवा के लिए तत्पर हों तथा गांव और पंचायत के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्ध हों।
बैठक में आम जनता से भी अपील की गई कि वे पंचायत स्तर पर ऐसे योग्य एवं ईमानदार लोगों को आगे लाने में अपना सहयोग करें, जो क्षेत्र की जनता की आवाज बन सकें और पंचायत के विकास को नई दिशा दे सकें। साथ ही जनता से आग्रह किया गया कि वे पंचायत स्तर पर उचित एवं मजबूत नेतृत्व के विकास के लिए अपने सुझाव एवं विचार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व तक पहुंचाएं।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में पंचायतवार एवं मंडलवार बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रखा जाएगा तथा संगठन को बूथ से लेकर पंचायत और प्रखंड स्तर तक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मजबूत संगठन और जनसमर्थन के माध्यम से पंचायत स्तर पर जनसेवा एवं विकास को प्राथमिकता देने वाले नेतृत्व को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा।
बैठक में लावा मंडल अध्यक्ष रघुनाथ भुईंया, कमलपुर मंडल कार्यकारी अध्यक्ष जवाहरलाल महतो, दिघी पंचायत अध्यक्ष सचिन महतो, लावा पंचायत अध्यक्ष सुबल गोराई, गोबरघुसी पंचायत अध्यक्ष सनातन माझी, लच्छीपुर पंचायत अध्यक्ष दशरथ रजक, जोड़सा पंचायत अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, खेडूआ पंचायत अध्यक्ष सुनील बास्के, पटमदा पंचायत अध्यक्ष गुणधार महतो, माहुलबना पंचायत अध्यक्ष चितरंजन महतो, कमालपुर मंडल के अंतर्गत बिड़रा पंचायत अध्यक्ष लखन गोराई, बांगुरदा पंचायत अध्यक्ष अश्वनी सिंह, कुमीर पंचायत अध्यक्ष जवाहरलाल महतो, कश्मार पंचायत अध्यक्ष आदित्य आचार्य, कमालपुर पंचायत अध्यक्ष विश्वजीत महतो, ओरिया पंचायत अध्यक्ष अनिल महतो, वनकुचिया पंचायत अध्यक्ष बंक बिहारी महतो सहित प्रखंड पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे
उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद ने जारी कर दिया है




