मानगो नगर निगम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
मानगो नगर निगम परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया समारोह का शुभारंभ महापौर सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महापौर सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके साथ राष्ट्रगान का गायन हुआ

मानगो नगर निगम में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस


जमशेदपुर- मानगो नगर निगम परिसर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया


समारोह का शुभारंभ महापौर सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद महापौर सुधा गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके साथ राष्ट्रगान का गायन हुआ


ध्वजारोहण के उपरांत महापौर सुधा गुप्ता ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, विकास एवं जनसेवा के प्रति सभी को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने मानगो नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं की जानकारी साझा की तथा शहर के विकास के लिए आगामी योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया। उन्होंने स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित शहर के निर्माण में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से नगर निगम के प्रयासों में सहयोग करने का आहवान किया।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260819_240543-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2969
समारोह में अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव, उप नगर आयुक्त विजय वर्मा, उप महापौर राहुल कश्यप, सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद एवं सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार एवं सम्मानित वार्ड पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मानगो नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण भी समारोह में उपस्थित रहे।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260819_240555-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-2969
इस अवसर पर महापौर, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, उप महापौर एवं सहायक नगर आयुक्तों द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जनगणना कार्य से जुड़े लोगों एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदान एवं सक्रिय सहभागिता के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

इस क्रम में विकास कुमार (सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर), श्रेयांश (IEC एक्सपर्ट), प्रह्लाद कुमार मिश्रा (कंप्यूटर ऑपरेटर), विनोद कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर) एवं अंशुमन कुमार (सफाई सुपरवाइजर) को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जनगणना कार्य के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एपीजे अब्दुल कलाम स्कूल के मोहम्मद ताहिर, कार्यालय के विकास कुमार, विनोद कुमार ,अनिल कुमार यादव, प्रदीप कुमार बेदीया तथा मुनमुन त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

समारोह का संचालन मानगो नगर निगम के नगर प्रबंधक श्री दिनेश्वर यादव द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन करते हुए समारोह को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।

समारोह के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को और प्रबल करते हुए तिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया गया।

मानगो नगर निगम द्वारा आयोजित इस समारोह के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए स्वच्छ, सुंदर, विकसित एवं सशक्त शहर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी ,कर्मी ,अभियंता,गन मान्य लोग ,स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित रहे।
सभी को मिठाई आदि बांटा गया।
जमशेदपुर- आज दिनांक 15 अगस्त 2026 भारत की आजादी के 80 वें स्वंतत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मंचासिन अपर नगर आयुक्त उप नगर आयुक्त, छोटे भाई उप महापौर, सहायक नगर आयुक्त, सभी सम्मानित पार्षदगण, नगर निगम के सभी अधिकारी एवं निष्ठावान कर्मचारी भाई-बहन, समाज के प्रबुद्ध जन एवं मेरे प्यारे शहरवासियों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज का दिन हमारे इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है। आज से 80 वर्ष पहले हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूती देकर, असहनीय कष्ट सहकर हमें गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया था। महात्मा गाँधी, शहीद भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस और बाबा सहब भीम राव अम्बेदकर जैसे अनगिणत राष्ट्र नायकों को नमन करती हूँ। उनकी बदौलत आज हम एक स्वतंत्र लोकतांत्रिक देश के नागरिक के रूप में गर्व से सिर उठाकर जी रहे है। जिस तरह शरहद पर देश की रक्षा के लिए हमारे वीर जवान अपनी जिम्मेवारियाँ निभा रहे हैं, उसी प्रकार इस शहर के प्रत्येक नागरिकों के प्रति मेरी जिम्मेदारी है कि उन्हे स्वच्छ मानगो, स्वस्थ्य मानगो और सुन्दर आत्म निर्भर मानगो बना सकूँ।
एक जनप्रतिनिधि और अपने शहर की प्रथम नागरिक होने के रूप में मैं इसे अपनी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानती हूँ। आज आजादी के इस पावन पर्व पर हमें मिलकर अपने शहर के विकास का नया संकल्प लेना होगा
स्वच्छता ही हमारी असली आजादी है इसलिए हमें अपने शहर को गंदगी, प्लास्टिक और प्रदूषण से आजाद कराना है। स्वच्छ भारत अभियान को हर घर तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। हमने शहर को कचडा मुक्त करने के लिए डोर टू डोर कचडा संग्रहण हेतु प्रत्येक वार्डों में गाडियाँ प्रतिनियुक्त की है। इसलिए मेरा सभी जनमानस से अपील है कि वे अपने घर से निकलने वाले कूडे को उन्हीं वाहनों में दें, इधर-उधर ना फेंके।
मानगो नगर निगम सशक्त बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। सड़कों में सुधार, शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण हमारी प्राथमिकता है, ताकि जल जमाव की समस्या से मुक्ति पाया जा सके।
निकाय के सभी वार्डो में नये सड़को एवं नालियों का निर्माण करने की योजना बनाई गयी है। साथ हीं चौक-चौराहों का सौन्दर्गीकरण, पाथवे, टाउन हॉल, भेन्डर मार्केट, पार्क आदि का निर्माण कराने की योजना है।
शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हेतु विभिन्न वार्डों में 01 करोड 41 लाख 41 हजार 5 सौ 49 रूपये की योजना तैयार कर निविदा प्रकाशित की गयी है।
निकाय क्षेत्र में रहने वाले वैसे गरीब जनता के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण कराई जा रही है, जिनके पास अपना पक्का मकान उपलब्ध नहीं है। इस दिशा में अबतक मानगो नगर निगम में कुल 859 आवासों का निर्माण कराया जा चुका है। आने वाले वर्षों में 47 नये आवासों का निर्माण कराने की योजना है। जिसके लिए डीपीआर स्वीकृति हेतु निदेशालय भेजी गयी है। इस योजना के तहत भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से लाभुक को 2.5 लाख की सहयोग राशि प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत 5000 से अधिक जॉब कार्ड बनाने का कार्य किया गया है एवं इनमें से 3000 से अधिक निबंधित श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है। लगभग 900 स्वयं सहायता समूहों का संचालन नगर निगम से किया जा रहा है एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से उन्हे आत्म निर्भर करते हुए स्वरोजगार से जोडा जा रहा है। उनके द्वारा बनाये जा रहे हस्त निर्मित सामग्रियों को बाजार में बिक्री हेतु बढावा देने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में 2000 से अधिक स्वयं सहायता समूह के गठन का प्रयास किया जायेगा। 5000 से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम SWANIDHI के तहत ऋण दिलाया गया है। आने वाले वर्षों में 2000 से अधिक पथ विक्रेताओं को बैंक के माध्यम से ऋण दिलवाने का लक्ष्य रखा गया है। 06 एरिया लेवल फेडरेशन का निबंधन किया जा चुका है आने वाले समय में 10 एरिया लेवल फेडरेशन का निबंधन करने का लक्ष्य रखा गया है। 2000 अधिक पथ विक्रेताओं को QR आधारित पहचान पत्र निर्गत किया गया है एवं पथ विक्रेताओं के लिए जल्द हीं भेन्डिंग जोन बनाने का लक्ष्य है।
शहरी बेघरों के लिए दो आश्रयगृह का संचालन किया जा रहा है जल्द हीं 02 अन्य आश्रयगृह एवं पारिवारिक आश्रयगृह निर्माण करने का लक्ष्य है।
शहर के आम नागरिको को स्वस्थ्य सविधा मुहैया कराने हेतु 08 आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित की जा रही है एवं 03 आयुष्मान आरोग्य मन्दिर इस माह के अन्त तक प्रारंभ कर दी जायेगी।
मानगो नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पूर्व से अधिष्ठापित स्ट्रीट लाईटों का कार्य निरंतर जारी है। पूर्व से लगे हाईमास्ट लाईटों का मरम्मतिकरण करने हेतु निविदा प्रकाशित की गयी है। इतना हीं नहीं निकाय के विभिन्न क्षेत्रों में 1000 नये लाईटों का अधिष्ठापन करने के लिए भी निविदा प्रकाशित की गयी है। मानगो नगर निगम के न्यू पुरुलिया रोड में पायल सिनेमा से पारडीह चौक तक पूर्व से अधिष्ठापित Series लाईट के मरम्मतिकरण के कार्य हेतु भी निविदा प्रकाशित की गयी है।
मेरे प्यारे शहरवासियों कोई भी नगर निगम तबतक सफल नहीं हो सकता जबतक उसे जनता का सहयोग प्राप्त नहीं होता आईए आज हम संकल्प ले कि :-
कूडा हमेशा डस्टबीन में हीं डालेंगे।
गीला एवं सुखा कचडा अलग-अगल करके निगम की गाड़ी को देगें
सार्वजनिक सम्पत्तियों को नुकसान नहीं पहुँचायेंगे
अनावश्यक पानी की बरबादी रोकेंगे।
नगर निगम को ससमय होल्डिंग टैक्स का भुगतान करेंगे, ताकि उन टैक्स के पैसों से शहर का सर्वागिंन विकास किया जा सके।
स्वतंत्रता के इस महापर्व पर हम सभी प्रतिज्ञा लें की हम अपने शहर को पूरे राज्य और देश में नं०-01 बनाएंगे। यही हमारे शहिदों को सच्ची श्रद्धांजली होगी।
एक बार फिर आप सभी को स्वत्रंता दिवस की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय हिन्द। जय भारत! बन्दे मातरम !
भारत माता की जय




