सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास
भारत सरकार के गृह मंत्रालय नई दिल्ली एवं झारखंड सरकार के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर आज जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह मॉक ड्रिल उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई

सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

जमशेदपुर – भारत सरकार के गृह मंत्रालय नई दिल्ली एवं झारखंड सरकार के नागरिक सुरक्षा आयुक्त रमेश गोलप (भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देश पर आज जमशेदपुर में सिविल डिफेंस की व्यापक एयर रेड, ब्लैकआउट एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया । यह अभ्यास बिष्टुपुर स्थित महारानी मेंशन एवं सर्किट हाउस क्षेत्र में आयोजित किया गया। यह मॉक ड्रिल उपायुक्त सह नियंत्रक सिविल डिफेंस राजीव रंजन (भा.प्र.से.) तथा अनुमंडल पदाधिकारी सह उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा अर्णव मिश्रा (भा.प्र.से.) के मार्गदर्शन में आयोजित की गई

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/SAVE_20260714_242347-300×169.jpg" alt="" width="300" height="169" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-2469
इसका उद्देश्य संभावित हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासनिक तंत्र की तैयारियों का आकलन करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है। मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड सायरन, ब्लैकआउट, राहत एवं बचाव कार्य, आपातकालीन प्रतिक्रिया और नागरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया गया।
<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/SAVE_20260714_242334-300×135.jpg" alt="" width="300" height="135" class="alignnone size-medium wp-image-24wp-image-246
इस मौके पर जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि यह मॉक ड्रिल केवल एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है और आम लोगों को आपदा एवं युद्ध की स्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य विषम परिस्थितियों में हमें इससे निपटने के लिए पहले से ही तैयार एवं सजग रहने की जरूरत है। इस अभ्यास में जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन, अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड), गृह रक्षवाहिनी, एनसीसी तथा सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अरुण कुमार, मंडल वार्डन सह ट्रेनर के के सिन्हा, प्रधान सहायक सुरेश प्रसाद, स्वयं सेवक सहित अन्य संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लिए

इस दौरान चीफ वार्डन अरुण कुमार ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है और सिविल डिफेंस के प्रशिक्षित वॉलंटियर्स द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों— जैसे कि फायर सेफ्टी (Fire Safety), रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation), और कैजुअल्टी ट्रांसपोर्टेशन (Casualty Transportation)— का लाइव डेमो (Live Demo) प्रस्तुत करना है , ताकि विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में इस महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।




