Uncategorized

मोदी सरकार की हो रही चारों तरफ आलोचना – सुधीर कुमार पप्पू

मोदी सरकार के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं देश से लेकर विदेश तक हो रही है आलोचना प्रधानमंत्री के दौरे के क्रम में ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जबकि देश में अयोध्या राम मंदिर में लूट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही लोगों ने निशाना साधा है लाखों युवा और छात्र सड़क पर है मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा लगता है कि मोदी सरकार के अंतिम दिन चल रहे हैं सामाजिक चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें एक बयान जारी कहीं है

मोदी सरकार की हो रही चारों तरफ आलोचना – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर- मोदी सरकार के दिन कुछ अच्छे नहीं चल रहे हैं देश से लेकर विदेश तक हो रही है आलोचना प्रधानमंत्री के दौरे के क्रम में ऑस्ट्रेलिया के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जबकि देश में अयोध्या राम मंदिर में लूट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही लोगों ने निशाना साधा है लाखों युवा और छात्र सड़क पर है मोदी सरकार के खिलाफ ऐसा लगता है कि मोदी सरकार के अंतिम दिन चल रहे हैं सामाजिक चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें एक बयान जारी कहीं है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार जनता एवं देश में विकास की अनदेखी कर रही है इसी कारण मोदी सरकार के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त एवं 2014 से मोदी सरकार ने देश के सभी वर्गों को उलझन में फंसा रखा है कभी हिंदू मुस्लिम, कभी मंदिर मस्जिद, नोटबंदी, कोरोना काल, ईडीसीबीआई, बेरोजगारी, यूजीसी, जात- पात ,गैस बंदी, पेट्रोल बंदी, महंगाई, चुनाव मतदाता सूची पुनरीक्षण(SIR) एवं अन्य है। मोदी सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है विपक्ष के सांसद विधायकों को खरीदा जा रहा है पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया। मणिपुर तीन सालों से जल रही है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के नाम पर मौज मस्ती करने जाते हैं। देश में महंगाई बेरोजगारी दूर करने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। युवा और छात्र वर्ग बड़े आंदोलन की तैयारी में है। जबकि भाजपा के अंदर ही सत्ता पर काबिज रहने के लिए खींच तान चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी मंत्रिमंडल में ही बगावत होने वाली है। तीन महीना से चर्चा है कि मोदी मंत्रिमंडल मेँ फेरबदल होगा परंतु बगावत के डर से फेरबदल नहीं हो रहा है। देखने में आ रहा है कि पुराने समर्पित भाजपाई संगठन से दूर होते चले जा रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि मोदी सरकार का पतन जल्द होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!