Uncategorized

करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल सहित रक्षा राज्य मंत्री को किया आमंत्रित मिला आश्वासन

बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है. कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. राज्यपाल ने करम महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संबंध में जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया है

करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल सहित रक्षा राज्य मंत्री को किया आमंत्रित मिला आश्वासन

जमशेदपुर – बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया है. कुड़मी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेंद्र महतो के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची जाकर राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. राज्यपाल ने करम महोत्सव के आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के संबंध में जानकारी ली. प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, राज्यपाल ने महोत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया है. राज्यपाल से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुड़मी सेना के महासचिव सह सुप्रीमकोर्ट के अधिवक्ता अरविंद कुमार, वीणा महतो, गणेश कुमार और रोहित कुमार शामिल थे. कुड़मी सेना के महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि राज्यपाल के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के रांची स्थित आवास पर भी जाकर उन्हें करम महोत्सव में शरीक होने के लिए ससम्मान आमंत्रित किया । उन्होंने भी कार्यक्रम में आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है । साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस करम महोत्सव में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी आने की सहमति प्रदान की है । वैसे नई दिल्ली में भी इस वर्ष 27 सितंबर के दिन ही पहली बार विराट करम महोत्सव मनाया जा रहा है , जिसमें राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री सहित अन्य बड़े बड़े दिग्गज शरीक होंगे । उक्त कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोगों को भाग लेने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!