गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वाधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब जमशेदपुर के सभागार में “एक शाम गांधी के नाम”कार्यक्रम आयोजित किया गया
जीवराज सिंह संधू ने कहा महात्मा गांधी अमर हैं और उनके विचार हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महात्मा गांधी जीवन पर्यंत दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते थे और पराई स्त्री को अपनी माता के समान समझते थे। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना और उनके अधिकार को दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता थी

जमशेदपुर- आज गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सर्वोदय समिति जमशेदपुर के तत्वाधान में टेल्को रीक्रिएशन क्लब जमशेदपुर के सभागार में “एक शाम गांधी के नाम”कार्यक्रम आयोजित किया गया

जिसके मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक जीवराज सिंह संधू, मुख्य वक्ता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह, विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स नगर प्रशासन के हेड रजत कुमार सिंह सम्मानित अतिथि टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, अतिथि वक्ता महेंद्र मिश्रा थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने की एवं संचालन सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जीवराज सिंह संधू ने कहा महात्मा गांधी अमर हैं और उनके विचार हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। महात्मा गांधी जीवन पर्यंत दूसरों के दर्द को अपना दर्द समझते थे और पराई स्त्री को अपनी माता के समान समझते थे। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना और उनके अधिकार को दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता थी।

मुख्य वक्ता टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महासचिव आर के सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शांति सदभावना प्यार और भाईचारा ही महात्मा गांधी का संदेश है और उसे अपने जीवन में लागू करना ही महात्मा गांधी के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

टाटा मोटर्स के नगर प्रशासक रजत कुमार सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों से सभी लोग भली भांति परिचित हैं आज जरूरत है उनके सिद्धांतों को अपनी कार्यशैली में लागू करना।

समाजसेवी महेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज जब पूरा विश्व महात्मा गांधी को नमन कर रहा है और उनके विचारों को आत्मसात कर रहा है वहीं यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम अपने ही देश में गांधी जी को भूलते जा रहे हैं। यह बहुत ही चिंता का विषय है कि महात्मा गांधी के देश में आज सावरकर और गोडसे को महिमा मंडित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। यह बड़ा ही हास्यास्पद है कि कुछ लोगों द्वारा संप्रति में महात्मा गांधी को छोटा और सावरकर एवं गोडसे को बड़ा बताने का अनैतिक प्रयास किया जा रहा है। हमारा दुर्भाग्य है कि हम महात्मा गांधी को भूलते जा रहे हैं।
अपने अध्यक्षीय भाषण में सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार कल भी प्रासंगिक थे आज भी प्रासंगिक है और रहती दुनिया तक प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने हमेशा सर्व धर्म समभाव एवं सर्वधर्म समन्वय पर काम किया है। उन्हीं के मेहनत का नतीजा है कि देश से छुआछूत और उच्च नीच की भावना समाप्त हुई। सत्य एवं अहिंसा तथा अहिंसा परमो धर्म: पर वे जीवन पर्यंत काम करते रहे।
रियाजुद्दीन खान ने अपने संदेश में आज कहा कि शक्ति थोड़ी लाजिम है पर पत्थर होना ठीक नहीं। हिंदू मुस्लिम ठीक है साहब पर कट्टर होना ठीक नहीं
सर्वोदय समिति के महासचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने संचालन के क्रम में कहा टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन महात्मा गांधी के विचारों पर अटल है येही कारण है की कंपनी का मालिक और मजदूर सबको टाटा मोटर्स परिवार कहकर संबोधित किया जाता है और एक परिवार माना जाता है। ग्राम विकास एवं सामुदायिक सेवाएं जैसे विभाग की स्थापना करके टाटा कंपनी सुदूर ग्रामीण इलाके में रहने वाले गरीब कमजोर आदिवासियों की सेवा में कार्यरत है। येही गांधीवाद है।
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं नंदलाल सिंह ने भी शुभकामना व्यक्ति की। धन्यवाद ज्ञापन सर्वोदय समिति के आमिर सोहेल ने किया।
इस अवसर पर मजदूर आंदोलन एवं सहकारिता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अरविंद विद्रोही को सम्मानित किया गया।
टाटा मोटर्स की टीम “पारस”” को बोकारो में आयोजित 34 चैप्टर 2026 के गुणवत्ता कॉन्सेप्ट पर हुई प्रतियोगिता में विजयी होने के उपलक्ष्य में पारस टीम के सदस्य ए सेलवराज, कुमार गौरव जसपाल सिंह, आर एच मोहंती, नदीम अख्तर अंसारी, जितेंद्र वर्मा को सर्वोदय समिति की तरफ से कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वोदय समिति के संयोजक प्रभु नाथ सिंह, उदय कुमार सिंह,अमरनाथ चौबे, सर्वोदय समिति के उपाध्यक्ष नंदलाल सिंह, उमाशंकर शुक्ल, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आर आर दुबे, यूनियन के कमेटी मेंबर संतथे जायसवाल, टाटा मोटर्स के सहायक महाप्रबंधक कुमार गौरव, सेलवाराज, सर्वोदय समिति के प्रहलाद सिंह, अजीत सिंह, ब्रिज किशोर सिंह आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी रियाजुद्दीन खान अध्यक्ष सर्वोदय समिति जमशेदपुर ने दी है



