बागबेड़ा कॉलोनी शहीद मैदान, कुंवर सिंह मैदान एवं आसपास की गलियों में चला विशेष सफाई अभियान
सुनील गुप्ता के आग्रह पर विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

बागबेड़ा कॉलोनी शहीद मैदान, कुंवर सिंह मैदान एवं आसपास की गलियों में चला विशेष सफाई अभियान

सुनील गुप्ता के आग्रह पर विधायक संजीव सरदार के प्रयास से जुस्को कर्मचारियों ने की साफ-सफाई

जमशेदपुर- बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका के लोकप्रिय विधायक संजीव सरदार जी के प्रयास से बागबेड़ा कॉलोनी स्थित शहीद मैदान, कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 3, रोड नंबर 4 एवं क्वार्टरों के पीछे की गलियों में जुस्को के कर्मचारियों द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मैदानों और गलियों में उगी छोटी-बड़ी झाड़ियों एवं झाड़-झंखाड़ को काटकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे जहरीले कीड़े-मकोड़ों और विषैले सांपों के निकलने का खतरा बना रहता था, साथ ही बरसात में संक्रामक बीमारियों का भी डर था। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने विधायक जी से आग्रह किया था।
विधायक के प्रयास से सफाई कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। सुनील गुप्ता ने कहा कि बचे हुए मैदान और गलियों में भी सफाई अभियान आगे जारी रहेगा।
वहीं समाजसेवी भोला झा ने सफाई कार्य संपन्न होने पर विधायक संजीव सरदार एवं सुनील गुप्ता के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जनहित के ऐसे कार्यों से आम लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
इस अभियान को सफल बनाने में समाजसेवी भोला झा, विशाल सिंह, रमेश सिंह, मुकेश सिंह, सुरेश प्रसाद रानू, लखविंद्र शर्मा, सुनील सिंहा, धनंजय पांडे, सुभाष कुंवर, राजकुमार सिंह, प्रदीप ठाकुर सहित स्थानीय लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।


