Uncategorized

हिंदी माह 2026 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आयोजित हिंदी माह 2026 का समापन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार, हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.वी. शर्मा तथा मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक की उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही। श्री पाठक एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा राजभाषा हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका निवास नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने एम.एससी. भौतिकी (1985) तथा एम.टेक. एनर्जी स्टडीज (1987) की शिक्षा आईआईटी दिल्ली से प्राप्त की है। हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रति उनका समर्पण तथा सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान समारोह में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा

हिंदी माह 2026 का भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

जमशेदपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में आयोजित हिंदी माह 2026 का समापन समारोह बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में संस्थान के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार, हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.वी. शर्मा तथा मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक की उपस्थिति समारोह का विशेष आकर्षण रही। श्री पाठक एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं तथा राजभाषा हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनका निवास नोएडा, उत्तर प्रदेश में है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने एम.एससी. भौतिकी (1985) तथा एम.टेक. एनर्जी स्टडीज (1987) की शिक्षा आईआईटी दिल्ली से प्राप्त की है। हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के प्रति उनका समर्पण तथा सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान समारोह में विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार द्वारा मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात हिंदी समिति के अध्यक्ष प्रो. निरंजन कुमार ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व तथा हिंदी माह के आयोजन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.वी. शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

निदेशक डॉ. गौतम सूत्रधार ने अपने संबोधन में हिंदी के महत्व, संस्थान में हिंदी के प्रयोग तथा हिंदी माह के आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि श्री श्याम रुद्र पाठक ने हिंदी एवं भारतीय भाषाओं के महत्व तथा उनके प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को हिंदी के प्रति जागरूक एवं समर्पित होने का संदेश दिया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा। हिंदी माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी गई तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई।

समारोह के अंत में हिंदी समिति के सदस्य डॉ. रजत द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, समिति के सदस्यों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस प्रकार हिंदी माह 2026 का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह ने संस्थान में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, सहभागिता एवं सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!