Uncategorized

काशी से वडनगर यात्रा पर निकले युवाओं से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सीधा संवाद, झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत शुक्रवार को काशी से वडनगर की यात्रा पर निकले युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने यात्रा के दौरान गांवों एवं विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात, सेवा कार्यों और जनसरोकार से जुड़े अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए। इस संवाद में झारखंड से यात्रा पर गई भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर महानगर के सुंदरनगर मंडल निवासी एवं भाजयुमो झारखंड के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया

काशी से वडनगर यात्रा पर निकले युवाओं से पीएम नरेंद्र मोदी ने किया सीधा संवाद, झारखंड भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर के युवा कार्यकर्ता प्रदीप मुखर्जी से ‘जोहार’ कहकर जाना सेवा कार्यों का अनुभव

जमशेदपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को काशी से वडनगर की यात्रा पर निकले युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने यात्रा के दौरान गांवों एवं विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात, सेवा कार्यों और जनसरोकार से जुड़े अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए। इस संवाद में झारखंड से यात्रा पर गई भाजयुमो की 17 सदस्यीय टीम में शामिल जमशेदपुर महानगर के सुंदरनगर मंडल निवासी एवं भाजयुमो झारखंड के प्रदेश कार्यालय मंत्री प्रदीप मुखर्जी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीधा संवाद किया। प्रधानमंत्री ने प्रदीप मुखर्जी का ‘जोहार’ कहकर अभिनंदन किया और काशी से वडनगर तक की अब तक के यात्रा के दौरान मिले अनुभवों के बारे में जानकारी ली।

प्रदीप मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान गांवों में भ्रमण करते हुए स्वच्छता से जुड़े कार्यों में योगदान देने वाले स्वच्छताकर्मियों से मिलने और उनका सम्मान करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि स्वच्छताकर्मियों ने बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता कर्मियों को सम्मान और प्रोत्साहन दिए जाने से समाज में उनके प्रति सोच और सम्मान की भावना में सकारात्मक बदलाव आया है।

इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सेवा का उद्देश्य केवल वोट बैंक तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता सेवा में लगे सभी लोगों के योगदान का सम्मान करने और उनके कार्यों के प्रति समाज में सम्मान की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

प्रदीप मुखर्जी ने यात्रा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों से मुलाकात और संवाद के अनुभव भी प्रधानमंत्री के साथ साझा किए। उन्होंने बताया कि जमीनी स्तर पर लोगों से मिलने के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से बातचीत कर उनके अनुभव जानने का अवसर मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। काशी से वडनगर तक की यात्रा भी इसी क्रम का हिस्सा है, जिसमें युवाओं को जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने, उनकी समस्याओं एवं अनुभवों को समझने और सेवा कार्यों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

प्रधानमंत्री के साथ हुए इस सीधे संवाद को प्रदीप मुखर्जी ने अपने लिए विशेष अनुभव बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा ‘जोहार’ कहकर संवाद शुरू करना झारखंड की संस्कृति और अस्मिता के प्रति सम्मान को दर्शाता है। प्रदीप मुखर्जी ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता का सपना होता है कि उसे कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद का अवसर मिले। एक कार्यकर्ता के रूप में उनका यह सपना साकार हुआ है। यह मेरे जीवन का एक अविस्मरणीय अनुभव है, जिसे मैं सदैव संजोकर रखूंगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का संदेश सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है कि संगठनात्मक दायित्वों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा और सामाजिक बदलाव के लिए निरंतर कार्य किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!