Uncategorized

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने को साकार करने का संकल्प लिया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया नमन, जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में आयोजित हुए कार्यक्रम

जमशेदपुर- भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ मनाया। शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में साकची स्थित जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके अंत्योदय को सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि एकात्म मानववाद के मंत्रद्रष्टा, राष्ट्रवादी राजनीति के पुरोधा, पार्टी के प्रेरणापुंज एवं कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को जिला कार्यालय समेत जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों एवं बूथों पर श्रद्धाभाव से मनाया गया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कोई समझौता नही किया। वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल और व्यवहारिक रहे, उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे। उनका संघर्षपूर्ण जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

विभिन्न मंडलों में मनाई गयी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं बूथ सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन ए सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, सुधांशु ओझा, राजन सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडेय, कुलवंत सिंह बंटी, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, अमरजीत सिंह राजा, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, संजीत चौरसिया, संजीव कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, रमेश बास्के, उपेंद्र गिरी, अमित मिश्रा व अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!