Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

काव्यम – भावों का उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

साप्ताहांत हिंदी साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात कवि डॉ. सौरभ जैन ‘सुमन’ तथा सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर जैन के मार्गदर्शन में हिंदी साहित्य अकादमी भारत, जमशेदपुर संभाग द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन “काव्यम – भावों का उत्सव” का सफल आयोजन तुलसी भवन, बिष्टुपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, कवियों, कवयित्रियों एवं श्रोताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही

काव्यम – भावों का उत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

जमशेदपुर- साप्ताहांत हिंदी साहित्य अकादमी भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात कवि डॉ. सौरभ जैन ‘सुमन’ तथा सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. अनामिका अंबर जैन के मार्गदर्शन में हिंदी साहित्य अकादमी भारत, जमशेदपुर संभाग द्वारा आयोजित भव्य कवि सम्मेलन “काव्यम – भावों का उत्सव” का सफल आयोजन तुलसी भवन, बिष्टुपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्यप्रेमियों, कवियों, कवयित्रियों एवं श्रोताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन संभाग की अध्यक्ष उपासना सिन्हा उपाध्यक्ष पूनम महानन्द, महासचिव निशांत सिंह एवं संरक्षक सुरेश चंद्र झा के नेतृत्व में किया गया। सम्मानित अतिथियों में डॉ. रागिनी भूषण, दिव्येन्दु त्रिपाठी तथा तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी शामिल रहे।

दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रारंभिक संचालन शुभम पांडेय ने और
काव्य पाठ सत्र का संचालन सुश्री पूनम महानन्द ने किया। इस अवसर पर रजनी रंजन, राजेंद्र शाह राज, क्षमाश्री दुबे, आकांक्षा, प्रणति शरण, शेली बनर्जी, रिया बांका, प्रीति सोनकर, पद्मा प्रसाद ने अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हिंदी साहित्य के संवर्धन एवं युवा रचनाकारों को मंच प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।
अतिथियों के वक्तव्य ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
उपस्थित श्रोताओं ने कविताओं का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।

अंत में सुरेश चंद्र झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। साहित्य प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति के बीच यह आयोजन पूर्णतः सफल एवं यादगार रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!