श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ
भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आज श्री श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ

श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ

जमशेदपुर- भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आज श्री श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ

इस अवसर पर बड़ी संख्या में दादी भक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित हुए। मंगल पाठ वाचिका मंजू सैन ने विधिवत मंगल पाठ का वाचन करते हुए श्री राणी सती दादीजी की महिमा का गुणगान किया। मंगल पाठ के साथ भजन- कीर्तन एवं मनोहारी धार्मिक झांकियोंने श्रद्धालुओं को भाव- विभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर दादीजी के जयकारों एवं भक्ति गीतों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया
श्रद्धालुओं ने मंगल पाठ में सहभागी बनकर श्री राणी सती दादीजी से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित दादी भक्तों में विशेष उत्साह एवं श्रद्धा देखने को मिली। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण कर हुआ।

आयोजक श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, दादी भक्तों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया
भादो अमावस्या के पावन अवसर पर आयोजित यह मंगल पाठ श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का सुंदर संगम रहा



