Uncategorized

श्री शिव मंदिर गोलमुरी में दादी जी का मंगल पाठ

श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में भादो अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे से श्री श्री शिव मंदिर, गोलमुरी, जमशेदपुर में मंगलपाठ वाचिका मंजू सैन करेंगी

श्री शिव मंदिर गोलमुरी में दादी जी का मंगल पाठ

जमशेदपुर- श्री शिव मंदिर गोलमुरी में श्री शिव मंदिर समिति एवं नारी जागरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में भादो अमावस्या के पावन अवसर पर श्री राणी सती दादीजी का मंगल पाठ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया जाएगा।
यह धार्मिक आयोजन शुक्रवार 11 सितंबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे से श्री श्री शिव मंदिर, गोलमुरी, जमशेदपुर में मंगलपाठ वाचिका मंजू सैन करेंगी
मंगल पाठ के दौरान दादीजी की महिमा का गुणगान, भजन -कीर्तन एवं धार्मिक झांकियां होंगी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दादी भक्तों के शामिल होने की संभावना है। सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्री राणी सती दादीजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह है
भादो अमावस्या का यह पावन अवसर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण होगा तथा दादी भक्तों के लिए यह विशेष मंगल पाठ अत्यंत मंगलकारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!