Uncategorized

सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी ने भुईयाँडीह दुर्गापूजा मैदान में 14 और 15 अगस्त को फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करेगा

अखिल भारतीय भुईयों समाज कल्याण समिति एवं सेन्ट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भुईयाँडीह, दुर्गापूजा मैदान में झारखण्ड आन्दोलनकारी शहीद कालीपदो भुईयाँ के नाम पर 79वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा

सेंट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी ने भुईयाँडीह दुर्गापूजा मैदान में 14 और 15 अगस्त को फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित करेगा

्जमशेदपुर – अखिल भारतीय भुईयों समाज कल्याण समिति एवं सेन्ट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भुईयाँडीह, दुर्गापूजा मैदान में झारखण्ड आन्दोलनकारी शहीद कालीपदो भुईयाँ के नाम पर 79वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा । इस संबंध में एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर संस्था के संरक्षक पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया ने कहा कि इस वर्ष बड़े ही जोर-शोर से तैयारी चल रही है। दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन दिनांक 14.08.2026 को और 15 अगस्त 2026 को होने जा रहा है। इस दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट में जमशेदपुर शहर के अलावा झारखण्ड के विभिन्न जिलों से युवा फुटबॉल प्रेमी भाग लेने आते हैं। इस फुटबॉल टुर्नामेंट की एक ओर खासियत यह है कि इसमें सुदूर गांव के युवा फुटबॉल प्रेमी उत्साह से भाग लेते हैं। यह फुटबॉल टुर्नामेंट पिछले 1990 से होते आ रहा है। यह फुटबॉल प्रतियोगिता FIFA के नियमानुसार होता है। इसमें Jamshedpur Sports Association (JSA) के रेफरी द्वारा खेल का संचालन होता है। इस बार इस फुटबॉल टुर्नामेंट में पर्यावरण को बचाने के लिए हमलोगों ने प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक पौधा देकर घर के आसपास पौधा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस फुटबॉल टुर्नामेंट में कुल 32 टीम भाग लेगें। विजेता एवं उपविजेता टीम के अलावे अनेक पुरस्कार दिये जायेगे। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिलाओं का फुटबॉल प्रदर्शनी मैच 30 मिनट का होगा एवं विजेता टीम को पुरस्कार के साथ 11 फलदार पेड़ देकर सम्मानित किया जाएगा। इस संवादाता सम्मेलन में मुख्य रूप से सेन्ट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के मुख्य संरक्षक, पूर्व मंत्री, झारखंड सह भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दुलाल भुईयाँ, सेन्ट्रल भीम बिरसा मुंडा फुटबॉल एकेडमी के अध्यक्ष सह हाई कोर्ट रांची के अधिवक्ता विप्लव भुईयाँ, मजदूर नेता निमाई मंडल, चैतन चौसा मुखी, कुंज विभार, मन्नु मंडल, कमल राम यादव, निरंजन तांती, दीपक मंडल, नारायण श्यामल, भोला सिंह, धीरेन्द्र सिंह, सुनील दास, सुबल प्रमाणिक, शिबु नामाता, राकेश भुईयाँ, राज भुईयाँ आदि उपस्थित थे । उक्त संवाददाता सम्मेलन भालुबासा स्थित मिष्टीइन होटल में आयोजित किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!