Uncategorized
भाजपा की तिरंगा यात्रा में आमंत्रण पर शामिल हुए जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी
भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के आमंत्रण पर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया

भाजपा की तिरंगा यात्रा में आमंत्रण पर शामिल हुए जदयू पूर्वी सिंहभूम के पदाधिकारी

जमशेदपुर- भाजपा के जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के आमंत्रण पर जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।


कार्यक्रम में जनता दल (यूनाइटेड) के कुलविंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, भास्कर मुखी, विकास साहनी, संजीव सिंह, राजेश प्रसाद, दीपक गौड़, प्रवीण सिंह, बबलू कुमार, गणेश चंद्रा, मनोज गुप्ता, सीमा पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



