Uncategorized

समय और पैसों की बचत के लिए नेशनल लोक अदालत में आकर अपने मामलों का शीघ्र निपटारा करें – अधिवक्ता रंजना पांडेय

व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में आगामी 12 सितंबर को लगने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा सचिव के निर्देश पर न्याय रथ वाहन द्वारा शनिवार को साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज बाजार, बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस मैदान , राम मंदिरम टेम्पो स्टैंड, जुगसलाई , रेलवे स्टेशन , बर्मामाइंस आदि जगहों में आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

समय और पैसों की बचत के लिए नेशनल लोक अदालत में आकर अपने मामलों का शीघ्र निपटारा करें – अधिवक्ता रंजना पांडेय

जमशेदपुर – व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर में आगामी 12 सितंबर को लगने वाले नेशनल लोक अदालत के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से डालसा सचिव के निर्देश पर न्याय रथ वाहन द्वारा शनिवार को साकची गोलचक्कर, बसंत टॉकीज बाजार, बिस्टुपुर पोस्ट ऑफिस मैदान , राम मंदिरम टेम्पो स्टैंड, जुगसलाई , रेलवे स्टेशन , बर्मामाइंस आदि जगहों में आम जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया

इस दौरान लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य रंजना पांडेय तथा डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल , अनिल कुमार, प्रियंका कुमारी, जिगर तन्ना एवं रितेश कुमार ने 12 सितंबर को आयोजित नेशनल लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दिया और बताया कि कोर्ट खर्च और परेशानी से बचने के लिए कोर्ट में चल रहे लंबित मामलों का समझौते द्वारा नेशनल लोक अदालत में निष्पादन कर सकते हैं

इससे समय और पैसा दोनों का बचत होगा और आपको त्वरित न्याय भी मिलेगा । नेशनल लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली एक्साईज, माप तौल , दूर संचार, दुर्घटना क्लेम, पारिवारिक विवाद सहित अन्य समझौते योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!