डिमना जलसंकट के खिलाफ सौरभ विष्णु के नेतृत्व में आंदोलन 23 अगस्त को धरना-प्रदर्शन
डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी में पिछले 22 दिनों से जारी पेयजल संकट, फॉगिंग नहीं होने और नियमित कचरा उठाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है

डिमना जलसंकट के खिलाफ सौरभ विष्णु के नेतृत्व में आंदोलन 23 अगस्त को धरना-प्रदर्शन
जमशेदपुर – डिमना स्थित हिल व्यू कॉलोनी में पिछले 22 दिनों से जारी पेयजल संकट, फॉगिंग नहीं होने और नियमित कचरा उठाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। मूलभूत सुविधाओं की लगातार अनदेखी से नाराज क्षेत्रवासियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है
हिल व्यू कॉलोनी डिमना विकास समिति के अध्यक्ष एवं जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने कहा कि कॉलोनी के लोग लंबे समय से पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से समस्याओं के समाधान की दिशा में अपेक्षित पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सौरभ विष्णु के नेतृत्व में 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से सुमन होटल, बस स्टैंड के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान हिल व्यू कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, तत्काल फॉगिंग कराने तथा नियमित कचरा उठाव की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी जाएगी। समिति की ओर से आसपास के क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
