Uncategorized

गरज-चमक के साथ बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, आरती, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, आतिशबाजी से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, आस्था का दिखा अदभुत नजारा

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में सोमवार को संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अदभुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व विख्यात बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे। सोमवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे। इस भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए और महाशिवालय की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया

गरज-चमक के साथ बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर सूर्य मंदिर छठ घाट पर हुई महाआरती, आरती, शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि, आतिशबाजी से श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध, आस्था का दिखा अदभुत नजारा

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/08/SAVE_20260817_213741-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2936

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=YhJ5RbSkUtV7_7IX

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=4PNIo0RoV2_eyiDI

जमशेदपुर- सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रावण माह के उपलक्ष्य में सोमवार को संध्याकाल में बनारस के प्रख्यात गंगा घाट की तर्ज पर आयोजित महाआरती में आस्था का अदभुत नजारा देखने को मिला। आसमान से बरसते बादलों के बीच विश्व विख्यात बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर आयोजित महाआरती में श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ मौजूद रही। झमाझम बारिश के बावजूद सभी भक्त आरती में तल्लीन दिखे

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=lBzwQWqEMCIo5Dos

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=4PNIo0RoV2_eyiDI

सोमवार शाम से हो रहे बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था डिगी नहीं और सभी पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ आरती में मग्न रहे। इस भव्य महाआरती को देखने के लिए सिदगोड़ा समेत आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित हुए और महाशिवालय की आरती में शामिल होकर आशीर्वाद लिया। सूर्य मंदिर के छठ घाट के अविरल छल-छल करते जल के बीच आयोजित महाआरती का भव्य और दिव्य दृश्य बहुत मनोरम लग रहा था। महाआरती में पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=t60FkC_NijuPltDT

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=beNKssirohjhwX2i

बनारस से आये पंडितों एवं जमशेदपुर के 15 सदस्यीय पंडितों के समूह ने भक्ति से ओतप्रोत एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती की। बनारस से आये पंडितों ने बनारस के गंगा घाट के जैसे आरती प्रारंभ की तो लोग बस देखते ही रह गए। घंट- घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच महाआरती के स्वर से पूरा वातावरण झंकृत हो गया। एक घंटे तक चली महाआरती के दौरान भोलेनाथ के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस दौरान पूरे विधि-विधान के साथ छठ घाट के बीच में मौजूद महाशिवालाय की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। शंख, डमरू, घरीघंट की ध्वनि के बीच आतिशबाजी कर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हुए। श्रद्धालुओं ने कहा कि आज हमें माँ गंगा और भगवान भोलेनाथ के साथ इंद्रदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=TqoARTDjIigMMvwy

गंगा आरती आयोजन के प्रभारी एवं मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने कहा कि सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर महाआरती सम्पन्न हुई। शाम से हो रही बारिश के बीच काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया। आरती के दौरान झमाझम बारिश से ऐसा प्रतीत हुआ कि भगवान इंद्रदेव भी सभी भक्तों को आशीर्वाद देने आए हैं। वहीं, उन्होंने आरती में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया।

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=hiAVvS-HhVU_Fs2d

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=_77liBHMiUhUCoLK

https://youtube.com/@pramodkumarjha8189?si=1VnCbm6ONZtgGrLu

इस दौरान सूर्य मंदिर के सभी पदाधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ सदस्यगण एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!