झारखंड के युवा एवं छात्र हेमंत सोरेन एवं राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेंगे
झारखंड सरकार ने हिंसा का परिचय दिया है इस घोटाले में झारखंड के शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी पूर्ण रूप से सम्मिलित है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए
जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि जेपीएससी में हुए घोटाले को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन चला रहे छात्रों पर हेमंत की सरकार ने बर्बरता पूर्वक लाठियां चलाई सैकड़ो छात्र बुरी तरह घायल हुए हैं इनकी संख्या हजारों में भी हो सकती है दोपहर में लाठी चार्ज तो हुआ ही ज्यों ही सूर्यास्त हुआ विद्यार्थियों को जो झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए थे उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया, क्या इसमें राहुल गांधी का इशारा नहीं है जो छात्र विगत 10 दिनों से शांतिपूर्वक अनशन कर रहे हैं धरना दे रहे हैं किसी के खिलाफ किसी प्रकार की गाली गलौज नहीं, कहीं भी तोड़फोड़ नहीं, पथराव नहीं, सरकारी संपत्तियों का नुकसान नहीं फिर भी झारखंड की तानाशाह सरकार ने अपने क्रूर विचार, तानाशाही प्रवृत्ति का परिचय दिया, झारखंड के युवा एवं छात्र हेमंत सोरेन एवं राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेंगे, झारखंड सरकार ने हिंसा का परिचय दिया है इस घोटाले में झारखंड के शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी पूर्ण रूप से सम्मिलित है, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए झारखंड उच्च न्यायालय से प्रार्थना है आग्रह है कि इस बिंदु पर स्वतः संज्ञान लेने की कृपा करें
राष्ट्रीय चैनल के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया एवं कुछ अन्य पत्रकारों पर जो लोकतंत्र के प्रहरी है उन पर झूठा एफआईआर दर्ज कर लोकतंत्र पर सीधा हमला हुआ है हेमंत सरकार राहुल गांधी के इशारे पर इस प्रकार का कुक्कृत किया गया यह माफी योग्य नहीं है



