पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आज एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान जमशेदपुर में जूनियर बालक, सब जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर बालक/बालिका वर्ग हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
इस एक दिवसीय चयन ट्रायल में जिले के 16 विद्यालयों एवं क्लबों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल के अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे सचिव विक्टर विजय, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, सहायक सचिव अरबाज हुसैन, किरण पाट पिंगुवा, बलराम पात्र, ध्यान चन्द्र मार्डी, आकांक्षा कुमारी, उपाध्यक्ष डब्ल्यू. रहमान, तकनीकी प्रमुख एस. चटर्जी, एम. अरशद एवं विकास कुमार

जमशेदपुर- पूर्वी सिंहभूम खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में आज एग्रीको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान जमशेदपुर में जूनियर बालक, सब जूनियर बालक/बालिका एवं सीनियर बालक/बालिका वर्ग हेतु चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

इस एक दिवसीय चयन ट्रायल में जिले के 16 विद्यालयों एवं क्लबों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें कुल 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

चयन ट्रायल के अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित रहे
सचिव विक्टर विजय, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव दयाल सिंह मेहरा, सहायक सचिव अरबाज हुसैन, किरण पाट पिंगुवा, बलराम पात्र, ध्यान चन्द्र मार्डी, आकांक्षा कुमारी, उपाध्यक्ष डब्ल्यू. रहमान, तकनीकी प्रमुख एस. चटर्जी, एम. अरशद एवं विकास कुमार।

प्रतियोगिता के उपरांत जूनियर बालक वर्ग, सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग तथा सीनियर बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का सफलतापूर्वक चयन किया गया। जिला सचिव विक्टर विजय ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।
चयनित टीमों का आगामी कार्यक्रम
1. जूनियर बालक टीम
20वीं राज्य स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु 2 जुलाई 2026 को जमशेदपुर से खूंटी के लिए रवाना होगी। चैंपियनशिप का आयोजन खूंटी जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में 3 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक होगा।
2. सब जूनियर बालक एवं बालिका टीम:
10 जुलाई से 12 जुलाई 2026 तक रामगढ़ जिले के रजरप्पा में आयोजित 20 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम 9 जुलाई को जमशेदपुर से रामगढ़ के लिए रवाना होगी।

3. सीनियर बालक टीम:
24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक कोडरमा जिले में पुरुष वर्ग हेतु आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।
4. सीनियर महिला टीम:
21 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक बोकारो जिले में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।
जिला सचिव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी। चयन प्रतियोगिता के सफल समापन के उपरांत कोषाध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया



