Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से शिष्टाचार भेंट की

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना

जमशेदपुर- भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर स्थित जिला शिक्षा विभाग कार्यालय में निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दोनों पदाधिकारियों को गुलदस्ता भेंट कर एवं स्काउट स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/07/SAVE_20260706_102019-1-226×300.jpg" alt="" width="226" height="300" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-2369
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी को पूर्वी सिंहभूम जिले में स्काउटिंग-गाइडिंग के माध्यम से संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों से अवगत कराया, जिसे उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना

वहीं निवर्तमान जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के कार्यकाल में जिला में स्काउटिंग-गाइडिंग के विकास एवं विस्तार में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी से संस्था की गतिविधियों में पूर्ण सहयोग का आग्रह किया गया।

इस मौके पर उपस्थित नव नियुक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने जिले में स्काउट एंड गाइड के समुचित विकास के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में निम्नलिखित पदाधिकारी उपस्थित थे:
1. नरेश कुमार – जिला संगठन आयुक्त
2. मानस रंजन पात्र – सहायक आयुक्त (रोवर)
3. शिवाजी सिंह – मुख्यालय आयुक्त
4. डॉ. मिथिलेश कुमार – जिला आयुक्त (रोवर)
5. उदित नारायण – सहायक आयुक्त (स्काउट)
6. कृष्णा टुडू – स्काउट मास्टर
7. अजय कुमार – जिला स्काउटर प्रतिनिधि
8. श्याम शर्मा – जिला आयुक्त ( कब्स )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!