Uncategorized

जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन: शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने लिया दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर प्रधान डाकघर प्रांगण में 'योग संगम' का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाकघर के शत-प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान सभी ने योग को केवल एक दिन का अनुष्ठान न मानकर, इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया

जमशेदपुर प्रधान डाकघर में ‘योग संगम’ का भव्य आयोजन: शत-प्रतिशत कर्मचारियों ने लिया दैनिक जीवन में योग अपनाने का संकल्प
​


जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज जमशेदपुर प्रधान डाकघर प्रांगण में ‘योग संगम’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाकघर के शत-प्रतिशत अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान सभी ने योग को केवल एक दिन का अनुष्ठान न मानकर, इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का दृढ़ संकल्प लिया
​

इस अवसर पर वरीय डाकपाल विश्वजीत रॉय ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्साह की सराहना की। उन्होंने प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच को नमन करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री की ही अप्रतिम दूरगामी सोच का परिणाम है, जिसने हमारी पौराणिक काल से चली आ रही इस अमूल्य योग परंपरा को आज पूरे विश्व और भारतवर्ष में जन-जन की एक विराट सांस्कृतिक क्रांति के रूप में स्थापित कर दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!