Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हरिणा मेला की तैयारियों का विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पाँच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगो के पहुचने की उम्मीद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर

हरिणा मेला की तैयारियों का विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश

15 जून से शुरू होगा कोल्हान का सबसे बड़ा पाँच दिवसीय धार्मिक मेला, एक लाख लोगो के पहुचने की उम्मीद, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष जोर


पोटका – रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य में आगामी 15 जून से मुक्तेश्वर धाम हरिणा में आयोजित होने वाले कोल्हान के सबसे बड़े धार्मिक मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला शुभारंभ से चार दिन पूर्व बुधवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ मेला एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

मेला संचालन, सुरक्षा और सुविधाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मेला समिति एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला संचालन, विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि हरिणा मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जहां झारखंड, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

हरिणा को पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार कर रही काम – विधायक

मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिणा को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उन्होंने कहा कि हरिणा मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिलाने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सेवा ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी – संजीव सरदार

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि हरिणा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने मेला समिति और प्रशासन से आग्रह किया कि वे सेवा भाव के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि बाहर से आने वाले श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन और जनसहयोग से इस बार का मेला पहले से अधिक भव्य, व्यवस्थित और ऐतिहासिक बनेगा।

हुड़दंगियों और रेस ड्राइविंग पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर – डीएसपी

मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार ने कहा कि मेला के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग के अनुरूप मेले में पूर्ण शराबबंदी लागू रहेगी तथा बाइक स्टंट, रैश ड्राइविंग और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मेले का आनंद ले सकें।

यह रहे उपस्थित

निरीक्षण में अंचलाधिकारी निकिता बाला, मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार, आबकारी विभाग के रामदास भगत, कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, मेला समिति के बज्रांकन दंडपात सहित वन, पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!