जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में फायरिंग, बिंदल मॉल के पास 3 लोगों को लगी गोली
जमशेदपुर में मरीन ड्राइव पर बिंदल मॉल के पास फायरिंग की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जमशेदपुर- सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को तीन लोगों को पहले घेरकर मारपीट की गयी, इसके बाद गोली चला दी गयी. फायरिंग में तीनों घायल हो गये. तीनों सोनारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घायलों में डोमिनिक सैमसन भी शामिल हैं, जो जेएमएम नेता बताए जा रहे हैं.
घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मॉल परिसर और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रही है. फायरिंग के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आयी है.