भारत देश आध्यात्मिक क्षेत्र में ही नहीं, आर्थिक क्षेत्र में भी दुनिया का सिरमौर बनेगा- रघुवर दास
लगातार निर्वाचित मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल बेमिसाल है- विद्युत वरण महतो

भारत देश आध्यात्मिक क्षेत्र में ही नहीं, आर्थिक क्षेत्र में भी दुनिया का सिरमौर बनेगा- रघुवर दास
लगातार निर्वाचित मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 साल बेमिसाल है- विद्युत वरण महतो
जमशेदपुर -, ््््््््् आज हेल्प क्रॉस समिति एवं महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त प्रयास से कृत्रिम अंग, कान की मशीन, व्हीलचेयर आदि का नि:शुल्क वितरण सदर अस्पताल प्रांगण में किया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने कहा कि आज सृष्टि के रचयिता एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती है। वही आधुनिक शिल्पकार हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। पिछले 25 वर्षों से निर्वाचित मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने मां भारती की सेवा में हर पल समर्पित रहे। समाज के अंतिम व्यक्ति के जनकल्याण का काम वे करते रहे। वे दीर्घायु रहें।
140 करोड़ की जनता अब केवल आध्यात्मिक क्षेत्र में ही नहीं, आर्थिक क्षेत्र में भी दुनिया का सिरमौर बनेगा। रघुवर दास ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आज 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक बीजेपी जन सेवा का कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी के तहत हेल्प क्रॉस सोसाइटी द्वारा कृत्रिम अंग का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि मोदी जी का 25 साल बेमिसाल रहा है। इतने लंबे समय में उन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। देश के अंतिम व्यक्ति तक 152 योजनाओं को उन्होंने पहुंचाया है। जिसमें घर, शौचालय, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान के साथ-साथ अब रोजगार देने का काम भी हमारे प्रधानमंत्री जी कर रहे हैं।
वहीं हेल्थ क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष बी के शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम अंग बाँटा जा रहा है। सदर अस्पताल में ही हम लोगों ने अपना कार्यालय खोला है। जहां पर कृत्रिम अंग का निर्माण होगा और महीने के हर पांच एवं 25 तारीख को नि:शुल्क रूप से व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम अंग आदि का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड में हेल्प क्रॉस सोसाइटी रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के साथ ही साथ कैंसर जागरूकता कार्यक्रम चलाती है। अब हमने एक नए क्षेत्र में कदम रखते हुए दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर आदि भी प्रदान करेंगे।



