Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

टेल्को थाना परिसर में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

जिसमें नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार उपस्थित थे साथ में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार की भी सहभागिता थी टेल्को थाना क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय शांति समिति के सदस्य एवं टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यगण एवं मोहर्रम कमेटी के लाइसेंसी एवं सदस्य गण भी बैठक में उपस्थित थे

जमशेदपुर- आज टेल्को थाना परिसर में टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में टेल्को थाना शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।

जिसमें नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार उपस्थित थे साथ में जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार की भी सहभागिता थी टेल्को थाना क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय शांति समिति के सदस्य एवं टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यगण एवं मोहर्रम कमेटी के लाइसेंसी एवं सदस्य गण भी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में टेल्को एन टाइप एवं बारीनगर के सभी प्रमुख मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसीयों ने अपनी समस्याओं को रखा जिसमें मुख्य रूप से साफ सफाई बिजली एवं पानी की नियमित सप्लाई एवं हुडको डैम़ जहां निशान को ठंडा किया जाता है वहां घाट को सुव्यवस्थित करने का आग्रह किया गया। खड़ंगा झार चौक की सड़क के मरम्मतीकरण पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जमशेदपुर के नगर पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा की सभी मोहर्रम कमेटी का दायित्व है वे समय पर अपने अखाड़े को निकालें और समय पर ठंडा करें ताकि अनुशासन बना रहे। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्षम है शरारती तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टेल्को थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि अखाड़ा का जो निर्धारित रूट है उसका पूरी तरह अनुपालन करें और आपस में तालमेल बनाकर जुलूस को आगे बढ़ाएंगे।
मोहर्रम पर्व के लिए नियुक्त दंडाधिकारी अजय कुमार ने कहा की सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की जरूरत है और अगर कोई इस तरह की शिकायत आती है जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से या ए आई के माध्यम से कोई शरारती तत्व कोई भ्रामक प्रचार प्रसार करता है तो तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित करें ताकि समय रहते हम उसको नियंत्रित कर सकें
बैठक का संचालन केंद्रीय शांति समिति एवं थाना शांति समिति के सदस्य नंदलाल सिंह ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय शांति समिति एवं टेल्को थाना शांति समिति के सदस्य ओमप्रकाश उपाध्याय, रियाजुद्दीन खान, चंद्रभान सिंह, इम्तियाज अहमद, शाहिद परवेज, मोहम्मद आलमताज, रिजवान उल्ला खान ,निसार अहमद, मोहम्मद करीम, सोहेल खान राजू, रितेश शरण ,जीतू सिंह ,पंकज सिंह ,श्रीकांत सिंह, मोहम्मद आजाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
धन्यवाद ज्ञापन आमिर अली अंसारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!