प्रभात खबर और सनराइज प्योर मसाले के कुकिंग कंपटीशन में ‘गीता थिएटर’ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से बांधा समां
साकची के कालिमाटी बैंकेट हॉल में हुआ भव्य आयोजन व्यंजनों के स्वाद के साथ कलाकारों ने बिखेरी सामाजिक जागरूकता की छटा

प्रभात खबर और सनराइज प्योर मसाले के कुकिंग कंपटीशन में ‘गीता थिएटर’ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से बांधा समां



साकची के कालिमाटी बैंकेट हॉल में हुआ भव्य आयोजन



व्यंजनों के स्वाद के साथ कलाकारों ने बिखेरी सामाजिक जागरूकता की छटा



जमशेदपुर- आज साकची स्थित सुपर सेंटर मॉल के कालिमाटी बैंकेट (होटल) में ‘प्रभात खबर जमशेदपुर’ और ‘सनराइज प्योर मसाले’ के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के दौरान ‘गीता थिएटर जमशेदपुर’ के युवा कलाकारों द्वारा ‘प्रभात खबर’ और ‘सनराइज प्योर मसाले’ के सौजन्य से एक बेहद प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।



कुकिंग कंपटीशन में शहर के कई प्रतिभागियों ने अपनी भोजन बनाने की कला का हुनर दिखाया और सनराइज मसालों के प्रयोग से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए।
कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बनाने के लिए गीता थिएटर के युवा कलाकारों ने मंच संभाला। कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय और दमदार संवादों के जरिए दर्शकों को शुद्ध खान-पान, सेहत और समाज में जागरूकता का संदेश दिया।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दैनिक जीवन में ‘प्रभात खबर’ की विश्वसनीयता और रसोई में ‘सनराइज प्योर मसाले’ की शुद्धता व स्वाद के महत्व को बेहद रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
आयोजन में मौजूद दर्शकों और जजों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों के अभिनय की सराहना की।
आपको बता दे कि नुक्कड नाटक मे गीता कुमारी ने सूत्रधार, ममता ने खुले और सस्ता मसाला बेचने वाली दुकानदार, गंगा मंडल ने बहू और सुष्मिता सरकार ने सास, आयुष सिंह ने खुला मसाला खाकर बीमार होने वाले व्यक्ति, प्रेम दीक्षित ने सनराइज मसाला उपयोग करने वाले एवं दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर पढ़ने वाले डॉक्टर की भूमिका निभाई।
इस अवसर पर दोनों ही ब्रांड्स के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।




