भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज रेड क्रॉस भवन में आयोजित विशेस योग सत्र में कार्यकर्ताओं ने रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा उपसचिव श्याम कुमार के देखरेख में योग का अभ्यास किया
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज एवं कल 40 वर्ष से अधिक के उम्र में किये जाने वाले विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया है

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज रेड क्रॉस भवन में आयोजित विशेस योग सत्र में कार्यकर्ताओं ने रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा उपसचिव श्याम कुमार के देखरेख में योग का अभ्यास किया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज एवं कल 40 वर्ष से अधिक के उम्र में किये जाने वाले विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया है। इस सत्र में योग प्रशिक्षक के रूप में राधाकांत वर्मा, राधेश्याम कुमार, डी. के. घोष तथा राजेश मोहन प्रसाद ने अपने अनुभवों पर आधारित योग व उससे होने वाले लाभ से परिचित करवाया। कल संध्या 4 बजे से 6 बजे तक योग का पूर्ण सत्र रेड क्रॉस भवन में आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के सभी लोग जो योग करने में सक्षम हो वे आ सकते हैँ। आज योग के पश्चात सभी को अंकुरित अनाज (चना मुंग एवं मोट) के साथ गुड़ नाश्ते के रूप मे प्रदान किया गया। स्वास्थ्य के लिए हितकर अंकुरित अनाज और गुड़ कल भी योग करने के पश्चात सभी को दिये जायेंगे।
जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर योजना के तहत 23 जून को पंचायत भवन हाड़तोपा में यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान से स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा। गर्मी को देखते हुए शिविर को प्रातः कालीन रखा गया है ताकि ग्रामीण सुबह सुबह शिविर का लाभ उठा सके। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम एवं यूसील प्रबंधन ने गांव के मांझी बाबा को शिविर के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुए अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर में भेजने हेतु प्रेरित करने का अनुरोध किया है।




