Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

रथ यात्रा महोत्सव पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने 5500 से अधिक श्रद्धालुओं को कराया खिचड़ी प्रसाद वितरण

रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में जन सेवा कार्यक्रम के तहत रथ यात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य खिचड़ी प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान 5500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सदभाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। श्रद्धालुओं ने मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया

रथ यात्रा महोत्सव पर मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा ने 5500 से अधिक श्रद्धालुओं को कराया खिचड़ी प्रसाद वितरण

जमशेदपुर- रजत जयंती वर्ष समारोह “सृजन से सम्मान तक” अभियान के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, टाटानगर द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में जन सेवा कार्यक्रम के तहत रथ यात्रा महोत्सव के पावन अवसर पर भव्य खिचड़ी प्रसाद वितरण सेवा का आयोजन किया गया

कार्यक्रम के दौरान 5500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु का प्रसाद श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ ग्रहण किया। आयोजन का उद्देश्य सेवा, समर्पण एवं सामाजिक सदभाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना था। श्रद्धालुओं ने मंच के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष बिमल रिंगासिया, पूर्व अध्यक्ष भारत अग्रवाल, विजय आनंद मूनका, पंकज संघी , मंडल उपाध्यक्ष एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष मोहित मूनका, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, बिमल बाकरेवाल (दाता), डब्बू अग्रवाल शाखा अध्यक्ष आकाश मोदी, सचिव अनिमेष छापोलिया कोषाध्यक्ष अंकित मूनका, कार्यक्रम संयोजक मनीष चौधरी आलोक अग्रवाल (Medicine House) सहित शाखा के अनेक सदस्यों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शाखा अध्यक्ष आकाश मोदी ने सभी सहयोगियों, दानदाताओं एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंच सदैव सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता रहेगा।

कार्यक्रम संयोजक मनीष चौधरी एवं सचिव अनिमेष छापोलिया ने सभी सदस्यों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “सेवा ही संगठन की पहचान है और आप सभी के सहयोग से यह सेवा अभियान अविस्मरणीय बन गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!