Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

लाइट हाउस जनकल्याण समिति का गठन,बैठक में पांच सूत्री मांग प्रस्ताव,कैलाश यादव मुख्य संयोजक परमेश्वर सिंह सह संयोजक संजीत कुमार महामंत्री एवं कृष्ण कु बबलू मीडिया प्रभारी सहित 30 कार्यकारिणी पदाधिकारी बनाए गए

धुर्वा स्थित लाइट हाउस परिसर में रहने वाले लाभुकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई इस दौरान भारी संख्या में लाभुक सदस्य मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता लाभुक निर्मला देवी ने किया

लाइट हाउस जनकल्याण समिति का गठन,बैठक में पांच सूत्री मांग प्रस्ताव,कैलाश यादव मुख्य संयोजक परमेश्वर सिंह सह संयोजक संजीत कुमार महामंत्री एवं कृष्ण कु बबलू मीडिया प्रभारी सहित 30 कार्यकारिणी पदाधिकारी बनाए गए


रांची- आज धुर्वा स्थित लाइट हाउस परिसर में रहने वाले लाभुकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई इस दौरान भारी संख्या में लाभुक सदस्य मौजूद थे बैठक की अध्यक्षता लाभुक निर्मला देवी ने किया

बैठक का मुख्य उद्देश्य नियमित पानी सप्लाई एवं सीवरेज जाम की सफाई एवं लिफ्ट का नियमित संचालन करने तथा वर्तमान केयर-टेकर के मनमानी रवैया अपनाने से परेशानी को लेकर चर्चा हुई

इस दौरान बैठक में लाभुकों द्वारा विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित राजद प्रवक्ता कैलाश यादव को शामिल किया गया

बैठक के दौरान लाइट हाउस लाभुकों की जनसमस्याओं एवं केयर/टेकर की मनमानी को लेकर सर्वसम्मति से लाइट हाउस जनकल्याण समिति का गठन हुआ एवं पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किया गया
कमिटी के पदाधिकारी इस प्रकार है
कैलाश यादव – मुख्य संयोजक
परमेश्वर सिंह (पार्षद) सह-संयोजक
सुबोध सिंह (अधिवक्ता) सह संयोजक
उपाध्यक्ष
सुनीता देवी रंजन यादव सुधीर गोप दीपक राय गोपाल गुप्ता रविशंकर सिंह गगन राम

महामंत्री – संजीत कुमार
संगठन मंत्री – निर्मला देवी मन्नू उरांव नेहा दास गुप्ता
कोषाध्यक्ष – अजीत कुमार
सह कोषाध्यक्ष – नितिन कुमार
मीडिया प्रभारी – कृष्ण कु बबलू
कार्यकारिणी सदस्य कुमार रणविजय चंदा मुखर्जी कमलेश प्र गोपी विजय सिंह सुजीत कुमार सागर-डे द्वारिका गिरी जुली कुमारी सुमित्रा मिश्रा निर्मला गोप अंजू द्विवेदी सहित कई लोग हैं
पांच सूत्री प्रमुख मांग

1. लाभुकों का आवास निबंधित कर मालिकाना हक किया जाय !
2. नियमित पानी सप्लाई, निर्बाध बिजली सप्लाई सीवरेज की सफाई एवं छत पर लगे सोलर सप्लाई नियमित किया जाए
3. फ्लैट में लगे दोनों लिफ्ट 24 घंटे तत्काल प्रारंभ किया जाय
4. लाभुकों के साथ एकरारनामा अनुसार मैरेज हॉल एवं 10 मार्केट का निर्माण किया जाय
5. वर्तमान केयर/टेकर सुधीर तिवारी फर्जी फ्लैट नंबर का नामकरण कर सोसाइटी चला रहे की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई किया जाय

बैठक के दौरान बतौर विशेष अतिथि मौजद राजद नेता कैलाश यादव को लाभुकों ने कहा कि लाइट हाउस में तकरीबन एक हजार आठ (1008) आवासों का प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना लाइट हाउस प्रोजेक्ट रांची के नाम से बनाया गया था जिसमें शहर के कमजोर गरीब तबके लोग कुल कीमत का 50 फीसदी सब्सिडी देकर लाभुक बन सकते हैं

इस दौरान लाभुकों ने जनसमस्याओं से निबटने एवं मनमानी के खिलाफ विशेष रूप से मौजूद राजद नेता कैलाश यादव को सर्वसम्मति से लाइट हाउस जनकल्याण समिति का संयोजक मनोनीत किया
श्री यादव समिति के संयोजक मनोनीत होने के बाद बैठक में उपस्थित लाभुकों से लाइट हाउस का पॉलिसी और नियमित सुविधाएं के विषय में जानकारी लेकर कहा कि लाइट हाउस के लाभुकों के साथ अन्याय हो रहा है

श्री यादव ने कहा कि लाइट हाउस की प्रमुख विशेषताएं की बाते कही गई थी , जिसमें लाभुकों को लगभग 315 वर्ग फिट का घर देने का प्रावधान था, बिजली पानी सीवरेज सफाई की आधारभूत संरचना की सम्पूर्ण व्यवस्था की बाते कही गई थी तथा बैंकों से आसान किस्तों में ऋण उपलब्ध कराना सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था 2 एवं 4 पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हाइ स्पीड लिफ्ट्स सामुदायिक भवन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक विद्यालय कौशल विकास केंद्र एवं बहुद्देशीय हॉल अग्निशामक की व्यवस्था UPVC खिड़कियां मछरदानी कमरों में उच्च गुणवत्ता वायरिंग के साथ पंखो का प्रावधान वगैरह अन्य सुविधाएं की बाते कही गई थी

श्री यादव ने कहा कि लाभुकों द्वारा शिकायत किया गया कि वर्तमान केयर/टेकर सुधीर तिवारी ने सोसायटी के नाम पर मेंटेनेंस के लिए लाभुकों से मासिक लाखों एवं वार्षिक करोड़ो रु की उगाही करते हैं , जब फ्लैट्स में लाभुक पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं नियमित पानी सप्लाई नहीं होने के कारण सीवरेज जाम हो जा रहे हैं और टॉयलेट बाथरूम गंदे हो गए हैं फ्लैट्स में दो लिफ्ट है लेकिन एक ही लिफ्ट का संचालन मनमाने तरीके से किया जाता है जिस कारण ऊपरी तल्ले में जाने के लिए काफी परेशानी होती है और लोग बीमार पड़ रहे हैं

श्री यादव ने कहा कि लाइट हाउस प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का एक ड्रीम प्रोजेक्ट था लेकिन महज 2 वर्षों में ही पूरी व्यवस्था ठप हो गई जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है ! इस विषय को लेकर हम बहुत जल्द नगर प्रशासक से बात करेंगे जरूरत पड़ने पर संबंधित उच्च पदाधिकारियों से भी बाते की जाएगी

आज की बैठक के उपरांत निर्णय लिया गया कि लाइट हाउस जनकल्याण समिति के तमाम कार्यकारिणी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 19/6/26 को दिन शनिवार को समय 3 बजे जगन्नाथपुर चौक स्थित हॉल में किया जायेगा उक्त जानकारी
संजीत कुमार महामंत्री लाइट हाउस जनकल्याण समिति ने दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!