यूएस सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत अत्यंत दुखद,भारत की असफल विदेश नीति एवं कूटनीति चिंताजनक – कैलाश यादव
पीएम मोदी का विदेश यात्रा सवालों के घेरे में विरोध करने के बजाय नृत्य देखने में व्यस्त

यूएस सेना के हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत अत्यंत दुखद,भारत की असफल विदेश नीति एवं कूटनीति चिंताजनक – कैलाश यादव
पीएम मोदी का विदेश यात्रा सवालों के घेरे में विरोध करने के बजाय नृत्य देखने में व्यस्त
रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस बयान जारी कर अमेरिकी सेना द्वारा तीन नाविकों की हत्या करने पर कड़ा विरोध किया है
विदित है अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन जहाजों को ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में निशाना बनाया था
श्री यादव ने कहा कि हॉर्मुज जलडमरू मध्य और ओमन तट पर अमेरिकी सेना द्वारा तेल टैंकरों पर भारतीय जहाज नागरिक शिपिंग पर घातक बल का प्रयोग कर 3 नाविकों को मौत के घाट उतार दिया था दो दिन बीतने के बाद अभी भी जहाज में मृतकों का लाश पड़ा हुआ है
श्री यादव ने कहा कि इस जघन्य घटना पर भारत के प्रधानमंत्री को कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए लेकिन अफसोस है कि इस घटना के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर गए हैं और वहां अमेरिका का राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात भी करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी को समझना चाहिए कि 3 भारतीय नाविकों की मौत बेहद संवेदनशील विषय है जिस कारण देशभर में जनाक्रोश व्याप्त है
भारत को तमाचा मारने के बजाय प्रधानमंत्री विदेशों में नृत्य देखने में व्यस्त और मस्त है
भारत सरकार के गलत विदेश नीति के कारण कूटनीतिक कार्य असफल हो रहे हैं जिस कारण अमेरिका का मनोबल बढ़ा हुआ है और भारत को मित्र का हवाला देकर आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है ! देशवासियों का मानना है कि प्रधानमंत्री का असफल विदेश नीति के कारण भारत अब अमेरिका के आगे नतमस्तक होने को मजबूर है
राजद असफल विदेश नीति और फेल कूटनीति कार्य का भर्त्सना करता है एवं 3 भारतीय नाविकों की मौत पर दुख व्यक्त करता है




