Uncategorized

जुगसलाई में भी जुस्को (UISL) चलाए स्वच्छता अभियान – अनिल मोदी

जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने UISL (JUSCO) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए UISL प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मानगो में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जुस्को द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। श्री मोदी ने इस संबंध में UISL प्रबंधन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इसी प्रकार का विशेष स्वच्छता अभियान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जुगसलाई भी टाटा स्टील के गैर-कंपनी क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा टाटा स्टील के मुख्य कारखाने के बिल्कुल समीप स्थित है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बड़े नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव, गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है

जुगसलाई में भी जुस्को (UISL) चलाए स्वच्छता अभियान – अनिल मोदी

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने UISL (JUSCO) द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई अभियान प्रारंभ किए जाने की पहल का स्वागत करते हुए UISL प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मानगो में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जुस्को द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है।

श्री मोदी ने इस संबंध में UISL प्रबंधन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि इसी प्रकार का विशेष स्वच्छता अभियान जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में भी चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जुगसलाई भी टाटा स्टील के गैर-कंपनी क्षेत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा टाटा स्टील के मुख्य कारखाने के बिल्कुल समीप स्थित है। इसके बावजूद यहां वर्षों से बड़े नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण जलजमाव, गंदगी एवं मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अनिल मोदी ने कहा कि जुगसलाई एक घनी आबादी वाला एवं अत्यंत व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है। स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होना यहां की प्राथमिक आवश्यकता है।

उन्होंने जुस्को प्रबंधन से विशेष रूप से जुगसलाई क्षेत्र के चार प्रमुख बड़े नालों की तत्काल सफाई कराने की मांग की, ताकि बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके।

श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार जुस्को ने मानगो क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया है, उसी प्रकार जुगसलाई क्षेत्र की आवश्यकताओं को भी प्राथमिकता देते हुए यहां शीघ्र विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता को भी बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराना जुस्को की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!