Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुबली पार्क के एम्यूजमेंट पार्क में उमड़ी आगंतुकों की भारी भीड़, दूसरे शहरों से भी पहुंच रहे पर्यटक

गर्मी के मौसम में जुबली पार्क स्थित एम्यूजमेंट पार्क और वाटर पार्क लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पार्क में इन दिनों आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं

जुबली पार्क के एम्यूजमेंट पार्क में उमड़ी आगंतुकों की भारी भीड़, दूसरे शहरों से भी पहुंच रहे पर्यटक

जमशेदपुर- गर्मी के मौसम में जुबली पार्क स्थित एम्यूजमेंट पार्क और वाटर पार्क लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। पार्क में इन दिनों आगंतुकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर के अलावा राज्य के विभिन्न जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं।
धनबाद, रांची, बोकारो सहित अन्य शहरों से आने वाले पर्यटक भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्क पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच लोग वेव पूल, रेन डांस, वाटर स्लाइड्स और अन्य जल क्रीड़ाओं का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग तक सभी में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

पार्क में मौजूद विभिन्न झूले और मनोरंजन गतिविधियां भी आगंतुकों को आकर्षित कर रही हैं। आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामान सुरक्षित रखने के लिए लॉकर तथा कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है।
गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के दौरान पार्क में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाहर से आने वाले पर्यटकों का कहना है कि जुबली पार्क का एम्यूजमेंट और वाटर पार्क परिवार के साथ समय बिताने तथा गर्मी से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन स्थान बन गया है। पार्क में उमड़ रही भीड़ इस बात का प्रमाण है कि यह स्थल अब केवल जमशेदपुर ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!