Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश और फलदार व छायादार वृक्ष के पौधे वितरण किया

केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिंक रोड कदमा एवं कदमा मार्केट, मेनरोड जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के समीप छायादार एवं फलदार वृक्ष के पौधे वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय अधिकारियों, झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों तथा विभिन्न जिलों के अधिकारियों की उपस्थिति में आम नागरिकों के बीच विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया

केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश और फलदार व छायादार वृक्ष के पौधे वितरण किया।

जमशेदपुर – केन्द्रीय भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो ने पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिंक रोड कदमा एवं कदमा मार्केट, मेनरोड जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम के समीप छायादार एवं फलदार वृक्ष के पौधे वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय अधिकारियों, झारखंड प्रदेश पदाधिकारियों तथा विभिन्न जिलों के अधिकारियों की उपस्थिति में आम नागरिकों के बीच विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना तथा पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति समाज को सचेत करना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वृक्षों के महत्व, जल संरक्षण, स्वच्छता तथा प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्थापक अजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों के अनियंत्रित दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर पर्यावरणीय संकटों का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर संस्था के काफ़ी लोग उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!