Uncategorized

शंकरदा पंचायत भवन में 16 को स्वास्थ्य शिविर

भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम से 16 जून को ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत शंकरदा पंचायत भवन में किया जायेगा

शंकरदा पंचायत भवन में 16 को स्वास्थ्य शिविर

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य जागरुकता अभियान के तहत भारत सरकार के उपक्रम यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम से 16 जून को ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के सीएसआर अभियान के तहत शंकरदा पंचायत भवन में किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने इस अवसर पर ग्रामीणों से स्वास्थ्य जांच कराने व निशुल्क दवा प्राप्त करने का अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त अभियान का पोषण किट वितरण 18 को
जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पिछले 4 वर्षों से लगातार किये जा रहे प्रधानमंत्री टी. बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता अभियान में जरूरतमंद टी. बी. मरीजों को मासिक पोषण किट रेड क्रॉस भवन साकची से इस माह 18 जून को दिन में 4 बजे प्रदान किया जायेगा। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 47 महीनों से चलाये जा रहे इस अभियान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को पोषण किट के रूप में एक महीने के पोषक व पौष्टिक आहार से भरे थैले प्रदान किये जाते हैं, जिसमें चावल, दाल, सोयाबिन, बादाम, सरसो तेल, नमक के साथ एक महीने के विटामिन की खुराक जिला टी. बी. नियंत्रण विभाग द्वारा चयनित जरूरतमंद टी.बी. मरीजों को प्रदान की जायेगी।

विशेष योग का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र रेड क्रॉस भवन में 19 से

जमशेदपुर- भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दवस के उपलक्ष्य में 3 दिवसीय वय विशेष योग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन रेड क्रॉस भवन में 19 से 21 जून तक संध्या 4 बजे से 6 बजे तक किया जायेगा। इस सत्र में 40 वर्ष से अधिक उम्र के रेड क्रॉस के सदस्य अपना नामांकन करवा सकेंगे। रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्वी सिंहभूम के 20 एम रोड बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में तथा साकची रेड क्रॉस भवन कार्यालय में अपना नामांकन प्रातः 11 बजे से संध्या 6 बजे तक 18 जून तक करवा सकते हैं। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ही उम्र को लेकर है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!