टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर के प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
टेल्को उर्दू स्कूल के पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज एवं टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यपिका कश्मीरा रजी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने अपनी तरफ से खिराज ए अकीदत पेश किया

जमशेदपुर- आज टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर के प्रांगण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर टेल्को उर्दू स्कूल के पैरेंट बॉडी टेल्को वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। टेल्को उर्दू उच्च विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज एवं टेल्को उर्दू मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यपिका कश्मीरा रजी एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने अपनी तरफ से खिराज ए अकीदत पेश किया।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए रियाजुद्दीन खान ने कहा कि भारत को परमाणु संपन्न देश बनाने में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विद्यालय की प्राचार्य शगुफ्ता नाज ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को सादगी एवं सदाचार का प्रतीक बताया।
प्रधान अध्यापिका कश्मीरा रजी ने कहा की डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम एक गरीब मछुआरे परिवार में जन्म लेकर अपने विद्वता योग्यता क्षमता एवं प्रतिभा के बल पर मिसाइल मैन से राष्ट्रपति तक का सफर तय किया इससे हम सबों को प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त जानकारी रियाजुद्दीन खान टेल्को उर्दू स्कूल जमशेदपुर ने दी है



