Uncategorized

प्रदेश कार्यालय में पवन साईं से मिले कुलवंत सिंह बंटी संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने आज प्रदेश कार्यालय में झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साईं से आत्मीय मुलाकात की। झारखंड आगमन के बाद पवन साईं से यह उनकी पहली मुलाकात थी। इस दौरान कुलवंत सिंह बंटी ने पवन साईं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई

प्रदेश कार्यालय में पवन साईं से मिले कुलवंत सिंह बंटी
संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, नई जिम्मेदारी के लिए दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर- भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खादी बोर्ड सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने आज प्रदेश कार्यालय में झारखंड के नवनियुक्त संगठन महामंत्री पवन साईं से आत्मीय मुलाकात की। झारखंड आगमन के बाद पवन साईं से यह उनकी पहली मुलाकात थी।

इस दौरान कुलवंत सिंह बंटी ने पवन साईं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों के बीच संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को और मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि पवन साईं के साथ पूर्व में संगठन में कार्य करने का अवसर मिला है। उनके साथ काम करने का अनुभव आत्मीय और प्रेरणादायी रहा है। झारखंड में उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि संगठन में दायित्व बदलते रहते हैं लेकिन कार्यकर्ता का समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता सदैव कायम रहती है।

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व संगठन महामंत्री एवं वर्तमान में छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री का दायित्व संभाल रहे कर्मवीर सिंह से भी कुलवंत सिंह बंटी ने मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!